लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रवि किशन के मीम ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ पर सॉन्ग हुआ रिलीज, फैंस बोले- ‘वाइब तो है भाई!’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन का वायरल मीम ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ अब ऑफिशियल गाने में बदल गया है. टी-सीरीज ने इस गाने को रिलीज कर दिया है. इस गाने में एक्टर और नेता रवि किशन से जुड़ा वायरल मीम मोमेंट अब पूरे म्यूजिक वीडियो के रुप में देखने को मिल रहा है. फैंस इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं. 

रवि किशन का मीम बना गाना
सीरीज ने कुछ दिन पहले ही गाने की एक झलक शेयर कर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. इसके टीजर को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब फाइनली गाना  11 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है.

गाने में रवि किशन अपने इस वायरल मीम की पॉपुलैरिटी को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में उनके कई वायरल डांस स्टेप्स भी देखने को मिलते हैं, जो पहले सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुए थे. इसके अलावा रवि किशन ने अपनी एक और मशहूर लाइन ‘जल्दी द लेट’ बोलते सुनाई देते हैं. गानों में उनकी वायरल लाइन ‘नाम या काम? मनी फॉलो माय ब्रदर’ भी शामिल है.

इस गाने में इन दमदार और मजाकिया डायलॉग्स को आइकॉनिक पंजाबी बीट्स ‘लख टुडू टुडू’ के साथ मिलाकर एक एनर्जेटिक पार्टी नंबर बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः कैलाश खेर ने 10.75 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, लाखों का हुआ फायदा

गाने को मेलो डी और सुरजीत बिंद्रखिया ने अपनी आवाज दी है. वहीं इसके बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं.

यूजर्स कर रहे रिएक्ट
इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों को मीम से बने इस गाने का अंदाज काफी पसंद आया. एक यूजर ने लिखा, ‘पैसा सचमुच उनके पीछे आया. वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘ट्रोलिंग को ऑपर्च्युनिटी में बदल लिया.’ तीसरे यूजर ने कहा, वाइब तो है भाई.’ 

रवि किशन के मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर सॉन्ग हुआ रिलीज, फैंस बोले- 'वाइब तो है भाई!

रवि किशन के मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर सॉन्ग हुआ रिलीज, फैंस बोले- 'वाइब तो है भाई!

रवि किशन के मीम 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर सॉन्ग हुआ रिलीज, फैंस बोले- 'वाइब तो है भाई!

बता दें, रवि किशन ने ये बात राज शमानी के पॉडकास्ट में कही थी. दरअसल, बातचीत के दौरान, शमानी ने रवि किशन से पूछा कि वो ‘पहचान’ और ‘पैसा’ में से किसे ज़्यादा अहमियत देते हैं. इस पर रवि किशन ने ने  कहा, ‘पहचान, मनी फॉलोज माई ब्रदर!’ उनकी ये लाइन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.  उनके बोलने के स्टाइल को लोगों ने खूब पसंद किया.

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे पति मुझे मरने वाले रोल दे रहे थे’, शादी के बाद करियर पर छलका सोनी राजदान का दर्द



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment