{“_id”:”6aa4e2403e8d0bcf7a01019f”,”slug”:”bigg-boss-20-singer-qazi-touqeer-admits-he-did-not-sing-well-when-he-won-fame-gurukul-defeated-arijit-singh-2026-09-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिग बॉस 20: काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को हराकर जीता था ‘फेम गुरुकुल’; 21 साल बाद बोले- ‘तब अच्छा नहीं गाता था'”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
Bigg Boss 20: काजी तौकीर इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं। अपनी गायिकी से उन्होंने प्रतिभागियों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने ‘फेम गुरुकुल’ में अपनी जीत को याद करते हुए अपनी सिंगिंग में कमी निकाली।


अरिजीत सिंह-काजी तौकीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
21 साल पहले काजी तौकीर ने ‘फेम गुरुकुल’ जीता था। साल 2005 में काजी तौकीर ने लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर इस शो की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इन दिनों काजी तौकीर बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं और यहां आकर उन्होंने अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालिया एपिसोड में वे ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के 21 साल बाद अपनी सिंगिंग में कमी निकालते दिखे।
