लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद में महाराष्ट्र साइबर पुलिस का एक्शन, प्रणित मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘370 रुपये बिरयानी’ कॉन्ट्रोवर्सी में जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस’ फेम प्रणित मोरे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब वो कानूनी विवाद में फंस गए हैं. दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को समन जारी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 36/2026 के तहत दर्ज किया गया है. कॉन्ट्रोवर्सी में शामिल लोगों पर बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है.

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- क्या है 370 रुपये बिरयानी विवाद? जिस पर मचा बवाल, प्रणित मोरे के शो में लड़के ने ऐसा क्या कह दिया

क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि प्रणित के क्राउड-वर्क शो की एक ‘370 रुपये बिरयानी’ वाली क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें हिमांशु जांगड़ा नाम का एक लड़का अपनी डेट का किस्सा सुनाता नजर आया. हालांकि, इस दौरान लड़के ने महिलाओं को लेकर अश्लील और अभद्र बातें कीं, जिसे लेकर उसकी जमकर फजीहत हो रही है. वहीं, हिमांशु को रोकने के बजाय प्रणित इसका समर्थन करते रहे और उसके भद्दे कमेंट्स पर हंसते रहे. यही वजह है कि प्रणित भी लोगों के निशाने पर हैं. 

माफी मांग चुके हैं प्रणित मोरे
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में डॉ. सेजल पवार अपनी मेडिकल पढ़ाई से जुड़ा एक किस्सा सुनाती नजर आई. उन पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले शवों और मृत लोगों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं. बता दें कि प्रणित मोरे, डॉ. सेजल पवार और हिमांशु जांगड़ा इस मामले में माफी मांग चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:- Who is Pranit More: प्रणित मोरे कौन हैं? सलमान खान से खा चुके हैं डांट, ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद को लेकर हो रही आलोचना



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Don 3 Controversy: ‘रणवीर गलत नहीं हो सकते’, ‘धुरंधर’ एक्टर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क, बोले- जब फ्लॉप दे रहे थे तब इग्नोर किया

सलमान खान फार्म हाउस विवाद: हाई कोर्ट ने लगाई पड़ोसी को फटकार, हटाने होंगे एक्टर के खिलाफ किए गए पोस्ट!

Ranbir Kapoor First Salary: जब रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू

Bhooth Bangla Final BO: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय की ‘भूत बंगला’, जानें- कितना रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Anjali Kulthe: जानिए कौन हैं 26/11 हमले की हीरो नर्स अंजलि कुलथे, ‘भारत भाग्य विधाता’ में यही रोल निभा रही हैं कंगना रनौत

Salman Khan Vs Shah Rukh Khan: अब बड़े पर्दे पर कब दिखेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? दांव पर लगे है 700 करोड़

Leave a Comment