आज गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु अपने घर बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आते हैं। दस दिनों तक यह उत्सव चलता है और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होती है। इसके बाद विसर्जन के साथ बप्पा को विदाई दी जाती है। इस बीच कई कलाकारों ने भी इस दिन को खास तरीके से मनाया।
सुनीता ने किया बप्पा का स्वागत
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इस बार अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। एएनआई से बातचीत में सुनीता ने बताया कि वह इस बार काफी खुशी और उत्साह के साथ गणपति को घर लेकर आईं।
उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर गोविंदा जी या यशवर्धन बप्पा को घर लाते हैं, लेकिन इस बार मैंने अपने हाथों से गणपति को घर लाने का फैसला किया। जब तक मैं जिंदा हूं, हर साल गणपति बाबा को घर लाती रहूंगी।’ सुनीता के मुताबिक, वह हर साल करीब डेढ़ दिन के लिए बप्पा को घर में रखती हैं।
इस बार गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा अमेरिका में हैं। सुनीता ने बताया, ‘गोविंदा जी अमेरिका में हैं, वह रात में वापस आएंगे। अगर वे थके हुए होंगे तो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे और कल आएंगे। यह उनका घर है, इसलिए उन्हें आना ही है।’
VIDEO | Mumbai: Actor Govinda’s wife Sunita Ahuja brings Bappa home on Ganesh Chaturthi.
She says, “This tradition of bringing Bappa home was started by my mother-in-law, I want, as long as I am alive, Bappa would come at our home regularly, because he is remover of obstacles,… pic.twitter.com/yKZm8Wp9jn
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
राजपाल यादव ने बताया बप्पा का महत्व
अभिनेता राजपाल यादव ने भी परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। उन्होंने बप्पा को मुश्किल समय में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला बताया। राजपाल ने कहा, ‘किसी भी तरह का संघर्ष हो, आप आगे बढ़ते रहें, बप्पा आपके साथ हैं।’
सोनू सूद ने दी मदद की सीख
वहीं, सोनू सूद ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को दूसरों की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वे 26 साल से अपने घर बप्पा को ला रहे हैं। सोनू ने कहा, ‘बप्पा ने हमें सिखाया है कि उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनसे सबसे बड़ी सीख यही है कि हम दूसरों की जिंदगी से भी मुश्किलें दूर करने की कोशिश करें।’
#WATCH | Maharashtra | Actor Sonu Sood celebrates Ganesha Chaturthi at his residence in Mumbai
He says, “When I first came to Mumbai, I asked Bappa for one thing — to bring you home and always give us the strength and ability to welcome you every year. Today, 26 years have… pic.twitter.com/yorJ8R4hfb
— ANI (@ANI) September 14, 2026
दिव्या दत्ता ने बताया खास किस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी हर साल पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर गणपति लाने की परंपरा एक खास गाने से जुड़ी हुई है।
दिव्या ने बताया कि उनके मामा की फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ का गाना ‘देवा हो देवा’ उनके लिए बेहद खास है। इस गाने ने उन्हें गणपति बप्पा को घर लाने के लिए प्रेरित किया था। धीरे-धीरे बप्पा को घर लाना उनके परिवार की परंपरा बन गया।
VIDEO | Mumbai: Actor Divya Dutta reveals how song ‘Deva Ho Deva’ from her uncle’s film inspired her to bring Bappa home, says it became a family tradition.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/eT38olXcQm
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
तुषार कपूर ने भी मनाया गणेश उत्सव
तुषार कपूर ने भी परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 1974 से यह परंपरा चली आ रही है। तुषार ने बप्पा से देश, परिवार और सभी के लिए खुशियों और बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की।

