लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कभी राजेश खन्ना से काम मांगने जाते थे अक्षय कुमार, फिर कैसे बने उनके दामाद?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आज अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड के बड़े और कामयाब एक्टर्स में लिया जाता है. सालों से अपनी फिल्मों और अलग-अलग रोल्स से ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लेकिन उनके करियर की कहानी में एक ऐसा रिश्ता भी है, जिसे देखकर लगेगा मानो किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी हो. यह रिश्ता बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़ा है. कभी जिस एक्टर से अक्षय काम मांगने अपनी फोटोज लेकर उनके ऑफिस जाते थे, वक्त ने बाद में उन्हें उसी सुपरस्टार का दामाद बना दिया.

काम मांगने राजेश खन्ना के ऑफिस जाते थे अक्षय

TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह काम की तलाश में राजेश खन्ना के ऑफिस जाया करते थे. उनके पास अपनी फोटोज होती थीं और उम्मीद रहती थी कि शायद सुपरस्टार उन्हें किसी फिल्म में मौका दे दें.

ये भी पढें: अजीत कुमार को गले गलाने के लिए दौड़े थलापति विजय, तृषा कृष्णन भी साथ आईं नजर

अक्षय बताते हैं,  ‘मैं राजेश खन्ना जी से काम मांगता था, लेकिन उस समय मुझे कोई रोल नहीं मिलता था. वो मुझे बाद में आने के लिए कहते थे.’ उस वक्त अक्षय के लिए शायद यह सिर्फ एक स्ट्रगल था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आने वाले सालों में उनका रिश्ता राजेश खन्ना से इतना खास हो जाएगा.

बचपन से ही राजेश खन्ना के फैन थे अक्षय

इतना ही नहीं वे बताते हैं कि फिल्मों में करियर बनाने के बारे में सोचने से पहले भी उनका राजेश खन्ना से अलग ही आकर्षण था. उन्होंने कहा, ‘उस दैर में जिस तरह बाकी लोग राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले के बाहर इकट्ठा हो जाते थे, मैं भी वैसा ही करता था. मैं भी उन्हें देखने के लिए उनके घर के बाहर खड़ा रहता था.’ वे उन दिनों को भी याद करते हैं जब मम्मी-पापा के साथ राजेश खन्ना के घर के पास से गुजरते थे.

ये भी पढें: शहनाज गिल को नहीं है फिल्म ‘100%’ के न बनने का दुख! एक्ट्रेस ने बताई वजह

ट्विंकल खन्ना से हुई शादी

समय के साथ अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली. इसी दौरान उनकी मुलाकात राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई. दोनों ने 2001 में शादी कर ली. इस तरह जिस राजेश खन्ना के ऑफिस में अक्षय कभी एक काम की उम्मीद लेकर जाते थे, कुछ साल बाद वही उनके ससुर बन गए. अक्षय कहते हैं, ‘मेरी जिंदगी में ऐसी बहुत सारी चीजें हुई हैं जिनके बारे में मैंने सोचा भी नहीं था. ट्विंकल से शादी भी उन्हीं में से एक है.’

राजेश खन्ना के निधन के बाद भी अक्षय कई बार उनके साथ बिताए पलों और उनसे मिली सीख के बारे में बात कर चुके हैं. अक्षय बताते हैं कि राजेश खन्ना अपने करियर की गलतियों के बारे में उनसे खुलकर बात करते थे. अक्षय कहते हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, खासकर क्या बिलकुल नहीं करना है. ये सच है, मुझे क्या नहीं करना चाहिए ये मैंने राजेश जी से ही सीखा है.’

अब ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं अक्षय कुमार

राजेश खन्ना के ऑफिस में कभी काम मांगने वाले अक्षय कुमार आज खुद एक बड़े स्टार हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘हैवान’ में वह सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं. 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों पहली बार एक साथ लीड रोल में दिखाई दिए हैं. फिल्म में अक्षय एक नेगिटिव रोल निभा रहे हैं और इस रोल से एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment