लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्टेज पर चढ़ते ही कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानिए स्टेज फियर दूर करने ट्रिक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Public Speaking Tips: आज के समय में पब्लिक स्पीकिंग बहुत ही मायने रखती है. आप चाहे जॉब में हों या किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हों. आपको कभी न कभी प्रेजेंटेशन जरूर ही देना पड़ता है. कई लोग प्रेजेंटेशन की तैयारी तो अच्छी तरह कर लेते हैं, टॉपिक के अनुसार पॉइंटर्स लिख लेते हैं, लेकिन प्रेजेंट करते समय चीजों को भूलते हैं या फंबल करने लगते हैं. कई बार तो धड़कनें तेज हो जाती हैं और हाथ-पैर भी कांपने लगते हैं. इसे स्टेज फियर कहा जाता है. लेकिन यह डर आम बात है. पब्लिक स्पीकिंग के हुनर किसी भी उम्र में सीखे जा सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं पब्लिक स्पीकिंग के ट्रिक्स.

प्रैक्टिस से कम होगा स्टेज फियर

AI जेनरेटेड फोटो
AI जेनरेटेड फोटो

डॉक्टर नेहा मेहता के अनुसार, स्टेज फियर न हो, इसके लिए प्रैक्टिस सबसे ज्यादा जरूरी है. आपको जो भी प्रेजेंटेशन देना है, आपको उसकी अच्छी तरह से प्रैक्टिस करनी चाहिए. उसके कंटेंट और डेटा को जितना ज्यादा रिफ्रेम करेंगे, आपको बोलते समय शब्द मिलने लगेंगे. कई बार लोग स्टेज पर चढ़ते ही शब्द भूल जाते हैं, जबकि उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या शब्द बोलना है. इसके बाद भी वे फंबल कर जाते हैं या चुप हो जाते हैं. इसलिए कंटेंट की रेगुलर प्रैक्टिस बहुत जरूरी है.

स्टेज पर जाने से पहले गहरी सांस लें

डॉक्टर नेहा मेहता के मुताबिक, जब स्टेज पर एक के बाद एक लोग आकर अच्छे से अपने प्रेजेंटेशन को प्रेजेंट कर रहे हों और अगला नंबर आपका है और आपके दिल की धड़कनें जोर-जोर से धड़क रही हों तो ऐसे में आपको गहरी सांस लेनी चाहिए. गहरी और लंबी सांस लें और अपने आप से कहें कि कोई बात नहीं, कुछ देर की बात है, मुझे सिर्फ अपना पार्ट कहना है और सब कुछ ठीक होगा. ऐसा बहुत बार होता है कि आप जब स्टेज पर जाते हैं तो बहुत तनाव में होते हैं और जैसे ही आप अपनी बात कहकर स्टेज से उतरते हैं तो बिल्कुल रिलैक्स्ड फील करते हैं. इसलिए गहरी सांस लेना जरूरी है.

करीबी लोगों से बात कर तनाव कम करें

डॉ. नेहा बताती हैं कि स्टेज पर जाने से पहले आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी बात कर सकते हैं, जिससे आपका तनाव कम होता हो. ऐसे समय में आप अपने करीबी दोस्त से बात करें और आखिरी समय तक कोई रट्टा न लगाएं. अगर आप किसी टॉपिक को रट रहे हैं तो आधे घंटे पहले बिल्कुल रिलैक्स करें और उस टॉपिक पर बिल्कुल भी बात न करें. साथ ही जो लोग प्रेजेंटेशन दे रहे हों, उनकी बात सुनने की कोशिश करें.

दूसरों की बात सुनने पर दें ध्यान

AI जेनरेटेड फोटो
AI जेनरेटेड फोटो

जब आपका प्रेजेंटेशन खत्म हो जाता है और कोई दूसरा प्रेजेंटेशन दे रहा होता है तो आपको यह जानने की जरूरत है कि क्या आप उसे सुन भी रहे हैं कि वह क्या बोल रहा है. अगर आपका जवाब ना है और आप अपने बारे में सोच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है. कभी भी स्टेज पर चढ़ते समय यह न सोचें कि लोग आपको सुन रहे हैं. हमेशा यह सोचिए कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के सामने बोल रहे हैं, जिसमें कोई फीलिंग नहीं है. इससे आपका कॉन्फिडेंस ज्यादा बढ़ेगा. साथ ही जब आपको लगे कि आपकी तैयारी पूरी हो गई है तो आपको आईने के सामने एक बार जरूर बोलना चाहिए. यह भी आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद करेगा.

अच्छी तैयारी से बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

पब्लिक स्पीकिंग तब मुश्किल होती है जब आपकी प्रैक्टिस नहीं हो या आपका कंटेंट ठीक नहीं हो. लेकिन जब आपकी प्रैक्टिस अच्छी हो और आपका कंटेंट अच्छा हो तो आपको डरने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी देर रात तक करते हैं सोशल मीडिया स्क्रॉल? डॉक्टर से जानें किन-किन बीमारियों को आप दे रहे दावत

The post स्टेज पर चढ़ते ही कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानिए स्टेज फियर दूर करने ट्रिक्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment