लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चाय का स्वाद बिगड़ जाता है? जानिए पहले दूध डालना सही है या पानी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

How to Make Perfect Tea: सुबह की शुरुआत एक गर्म कप चाय के बिना अधूरी सी लगती है. घर में मेहमान आएं या शाम को कुछ गर्म पीने का मन हो, चाय हर मौके पर पसंद की जाती है. लेकिन अच्छी चाय बनाने के लिए सिर्फ चायपत्ती और दूध सही होना ही काफी नहीं है. इन्हें किस क्रम में डालना है, इसका भी असर चाय के स्वाद पर पड़ता है. कई घरों में चाय बनाते समय पहले दूध डाला जाता है, तो कहीं पानी से इसकी शुरुआत होती है. अगर आप चाय में अच्छी खुशबू, सही रंग और संतुलित स्वाद चाहती हैं, तो पानी से शुरुआत करना आसान तरीका हो सकता है.

चाय बनाते समय पहले पानी डालें

  • एक पैन में सबसे पहले पानी गर्म करें. पानी में उबाल आने के बाद चायपत्ती डालने से उसका स्वाद और रंग अच्छी तरह निकलने में मदद मिलती है. अगर आप अदरक या इलायची वाली चाय पसंद करती हैं, तो मसालों को भी इसी समय पानी में डाल सकती हैं.
  • चायपत्ती और मसालों को करीब 1 से 2 मिनट तक उबलने दें. इससे पानी में चाय का फ्लेवर अच्छी तरह आ जाएगा.

इसके बाद मिलाएं दूध और चीनी

  • जब पानी में चायपत्ती का रंग अच्छी तरह आ जाए, तब इसमें दूध डालें. इसके बाद स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं. चाय को मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें.
  • इस दौरान दूध, चायपत्ती और मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाता है. जब चाय का रंग आपकी पसंद के अनुसार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे छानकर गर्मागर्म सर्व करें.

घर पर चाय बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पानी
  • ½ कप दूध
  • 1 से 1½ चम्मच चायपत्ती
  • 1 से 2 चम्मच चीनी
  • थोड़ा सा अदरक या 1-2 इलायची

आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार दूध और चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकती हैं.

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट चाय

  • सबसे पहले पैन में पानी डालकर गर्म करें. उबाल आने पर चायपत्ती और कुटा हुआ अदरक या इलायची डाल दें. इसे 1 से 2 मिनट तक पकने दें.
  • अब इसमें दूध और चीनी डालकर मध्यम आंच पर कुछ मिनट पकाएं. जब चाय अच्छी तरह गर्म हो जाए और उसका रंग गहरा नजर आने लगे, तो गैस बंद कर दें. चाय को छानकर कप में डालें और गर्मागर्म आनंद लें.

चाय का स्वाद अच्छा रखने के लिए ध्यान रखें

  • चाय को बहुत लंबे समय तक तेज आंच पर पकाने से उसका स्वाद कड़वा हो सकता है. इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा न उबालें.
  • अगर आप मसाला चाय बना रही हैं, तो अदरक, इलायची या दूसरे मसालों को पानी में पहले डालने से उनका स्वाद अच्छी तरह आ सकता है.
  • चायपत्ती की मात्रा भी स्वाद के हिसाब से रखें. ज्यादा चायपत्ती डालने से चाय का स्वाद बहुत तेज हो सकता है.
  • दूध और पानी का मात्रा भी अपनी पसंद के अनुसार रखा जा सकता है. हल्की चाय के लिए दूध कम और मिल्क टी पसंद करने वालों के लिए दूध थोड़ा ज्यादा रखा जा सकता है.
  • इस तरह चाय बनाने का तरीका काफी आसान है. अगली बार चाय बनाते समय पानी से शुरुआत करके देखें और अपने स्वाद के हिसाब से दूध, चीनी और मसालों की मात्रा तय करें.

यह भी पढ़ें: बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद

The post चाय का स्वाद बिगड़ जाता है? जानिए पहले दूध डालना सही है या पानी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment