लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

साधारण दाल से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं 'पंजाबी दाल तड़का'; जानिए रेसिपी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Punjabi Dal Tadka: हमारे खाने में दाल हमेशा से ही बहुत अहम रही है. घर हो या रेस्टोरेंट, दोनों ही जगहों पर दाल के बिना खाना अधूरा सा लगता है. दाल में भी कई तरह की वैरायटी आ गई है. अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पंजाबी दाल तड़का ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही चटपटा होता है. इसे नान, रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ भी सर्व किया जा सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पंजाबी दाल तड़का कैसे बनाया जाता है.

3 तरह की दाल से बनेगी पंजाबी दाल

शेफ कुणाल कपूर के अनुसार, पंजाबी दाल तड़का बनाने के लिए 1 कप मसूर दाल, 2 कप मूंग दाल और 3 कप तूर दाल लें. इन तीनों दालों को अच्छी तरह से धोकर करीब 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें.

दाल को उबालें

AI जेनरेटेड फोटो
AI जेनरेटेड फोटो

सबसे पहले एक पैन लें और तीनों दालों को पानी के साथ नमक डालकर, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई अदरक और थोड़ी हल्दी डालकर उबालें. जब दाल उबल जाए तो एक बार इसे अच्छी तरह से मिला लें.

तड़का तैयार करें

AI जेनरेटेड फोटो
AI जेनरेटेड फोटो

शेफ कुणाल कपूर के मुताबिक, इसके बाद तड़का बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी, जीरा और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से भूनें. फिर बारीक कटा हुआ लहसुन और कटी हुई हरी मिर्च मिलाकर इसे थोड़ी देर पकाएं. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और कटे हुए टमाटर के साथ थोड़ा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें.

दाल और तड़के को मिलाएं

जब यह पूरी तरह तैयार हो जाए तो इसमें दाल मिला दें और थोड़ा सा पानी भी डालकर सबको मिला दें. इसके बाद कटी हुई धनिया पत्ती डालें और मिला दें. फिर इसे थोड़ी देर उबालें. जब यह पूरी तरह से उबल जाए तो इसे चूल्हे से उतार लें. अब आपका पंजाबी दाल तड़का तैयार है. आप इसे सर्व कर सकते हैं.

The post साधारण दाल से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं 'पंजाबी दाल तड़का'; जानिए रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment