लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुर्गा पूजा में फैशन का रखें खास ध्यान, ये छोटी-छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Durga Puja Fashion Mistakes: पूजा में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की चाह तो हम सभी की होती है. नए कपड़े पहनते ही उसके साथ मैचिंग झुमके, चूड़ियां, मेकअप और फुटवियर भी चुन लेते हैं. लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि तैयार होने के बाद आईने में देखकर लगा हो कि कुछ तो गड़बड़ है. मेरे साथ तो ऐसा कई बार हुआ है.

कभी जरूरत से ज्यादा ज्वेलरी, तो कभी खूबसूरत दिखने के चक्कर में ऐसा फुटवियर चुन लिया, जिसमें पूरे समय असहज महसूस हुआ. अगर आप नहीं चाहतीं कि पूजा के दिन छोटी-सी फैशन मिस्टेक आपका पूरा लुक बिगाड़ दे, तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें. 

कपड़ों के साथ जरूरत से ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें

पूजा के लिए कुछ नया ट्राई करना अच्छी बात है, लेकिन ऐसा आउटफिट न चुनें जिसे पहनकर आप खुद ही अनकंफर्टेबल महसूस करें. बहुत ज्यादा टाइट, भारी या जरूरत से ज्यादा लंबा आउटफिट पूजा पंडाल घूमते समय परेशानी दे सकता है. अपने बॉडी टाइप और कंफर्ट को ध्यान में रखकर कपड़े चुनें.

ज्वेलरी चुनते समय रखें बैलेंस 

भारी झुमके, नेकलेस, चूड़ियां और मांगटीका एक साथ पहनने से लुक खूबसूरत होने के बजाय जरूरत से ज्यादा भरा हुआ लग सकता है. अगर आपका आउटफिट पहले से ही हैवी है, तो ज्वेलरी थोड़ी सिंपल रखें. वहीं, सिंपल कपड़ों के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स या एक खूबसूरत नेकलेस कैरी किया जा सकता है.

फुटवियर सिर्फ सुंदर देखकर न चुनें

पूजा के दौरान कई जगह पैदल चलना पड़ सकता है और लंबे समय तक खड़ा भी रहना पड़ सकता है. ऐसे में सिर्फ आउटफिट से मैच करने के लिए ऐसा फुटवियर न पहनें, जिसमें चलना मुश्किल हो. बहुत ऊंची हील या नया फुटवियर पहनने से पैरों में दर्द और छाले हो सकते हैं. एथनिक फ्लैट्स, जूतियां या आरामदायक सैंडल बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा 2026: सप्तमी से दशमी तक क्या पहनें? जानें हर दिन का परफेक्ट कलर और लुक

Durga Puja Fashion Mistakes: मेकअप बहुत ज्यादा हैवी न रखें

पूजा के दिन ग्लोइंग और फ्रेश लुक अच्छा लगता है, लेकिन मेकअप की कई लेयर लगाने की जरूरत नहीं है. खासकर अगर आप दिनभर बाहर रहने वाली हैं, तो बहुत ज्यादा फाउंडेशन या हैवी बेस पसीने के साथ खराब दिख सकता है. हल्का बेस, काजल, लिपस्टिक और थोड़ा ब्लश आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है.

हेयरस्टाइल भी आउटफिट के हिसाब से रखें

हर बार खुले बाल ही सबसे अच्छा विकल्प हों, ऐसा जरूरी नहीं है. पूजा में लंबे समय तक बाहर रहने पर बाल चेहरे पर आने से परेशानी हो सकती है. आउटफिट के हिसाब से बन, ब्रेड या हाफ-टाई हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले चुन लें अपना डांडिया आउटफिट, इन चनिया चोली डिजाइन्स पर डालें नजर

The post दुर्गा पूजा में फैशन का रखें खास ध्यान, ये छोटी-छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment