लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरलम:नौ साल की बच्ची के पेट में रहता था दर्द, सर्जरी के बाद जो निकला उसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान – Keralam Thiruvananthapuram 9 Year Old Girl Rapunzel Syndrome Surgery

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरलम के तिरुवनंतपुरम से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्जरी करके नौ साल की एक लड़की के पेट और छोटी आंत से एक किलो बालों का गुच्छा निकाला गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लड़की को ‘रैपुन्जेल सिंड्रोम’ था। यह सर्जरी पास के नेय्याट्टिनकारा स्थित निम्स मेडिसिटी में हुई। हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, लड़की को लगातार पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें:  ‘ज्ञानू, तुझे डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं क्या?’: मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

डॉक्टर ने क्या बताया?

अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन से लड़की की आंत में गंभीर रुकावट का पता चला और बाद में एंडोस्कोपी से पेट और छोटी आंत में बालों का एक बड़ा गुच्छा जमा होने की पुष्टि हुई थी। हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. बीजू आई जी नायर की देखरेख में एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया के जरिए लड़की के पेट से बालों के इस गुच्छे को निकाला गया। डॉक्टर ने बताया कि अब लड़की ठीक है, उसने सामान्य रूप से खाना-पीना शुरू कर दिया है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

क्या है ‘रैपुन्जेल सिंड्रोम’?

‘रैपुन्जेल सिंड्रोम’ एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है जिसमें ट्राइकोबेजोअर पेट से छोटी आंत तक फैल जाता है। मेडिकल लिटरेचर के अनुसार, यह आमतौर पर किशोर लड़कियों में देखा जाता है। हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि दुनिया भर में इसके 100 से भी कम मामले सामने आए हैं। डॉ. नायर ने बताया कि ट्राइकोबेजोअर, या बालों का गुच्छा, तब बनता है जब कोई व्यक्ति बार-बार बाल खींचता है और निगलता है। निगले गए बाल पच नहीं पाते और धीरे-धीरे पेट में जमा होकर एक सख्त गुच्छा बना लेते हैं, जिससे समय के साथ आंत में रुकावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें:  प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: शिवसेना नेता के परिवार ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात, सीएम फडणवीस से क्या की मांग?

सर्जिकल टीम में सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. राजेंद्रन एस, मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. निहार, एनेस्थेटिस्ट डॉ. इजास, पीडियाट्रिक्स और नियोनेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. हसीना और नर्सिंग स्टाफ सदस्य श्रीकुट्टी शामिल थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्लाईदुबई मामला:आखिर एक उड़ान में चार पायलट क्यों सवार थे, कॉकपिट में पांच सेकंड की देरी से क्या हो सकता था? – Flydubai Attack: Why Were Four Pilots On Board, And What Could Have Happened With A Five-second Delay?

यूपी:शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ एटीएस के ताबड़तोड़ छापेमारी, लखनऊ समेत 10 जिलों में दबिश जारी – Up: Ats Conducts A Series Of Rapid Raids Against The Shahzad Bhatti Network; Operations Are Underway Across 10

संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो:राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल – Congress Leader Rahul Gandhi Launches Satyagraha Platform To Map Protests Across India

पंजाब:छोटे भाई की भूमिका में होगी भाजपा, शिअद संग छह साल पहले टूटी दोस्ती फिर बहाल होना तय; इसलिए होगा गठबंधन – Bjp To Play Role Of Younger Brother In Punjab Alliance Between Bjp And Shiromani Akali Dal Finalized In Punjab

मातृभूमि:क्या पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह? काट-छांट के बाद सरकार से मिली मंजूरी – Salman Khan War Drama Film Maatrubhumi Reportedly Gets Govt Clearance After China Portrayal Toned Down

रामबन बस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी:राहत के लिए निकली क्यूआरटी गाड़ी भी पलटी, नौ जवान घायल; एक यात्री की मौत – Bus En Route For Relief And Rescue Operations In Ramban Meets With An Accident.

Leave a Comment