लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, इरफान पठान ने दे डाली ‘वॉर्निंग’; जानें क्या कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Irfan Pathan on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में अपना IPL डेब्यू किया. पहले ही सीजन में 200+ स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 36 के बढ़िया औसत से रन बनाए थे. अब IPL 2026 में उनपर अपनी फॉर्म को बरकरार रखने का दबाव होगा. वो राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भी बढ़िया प्रदर्शन करके आ रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी है.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंद में शतक लगा दिया था, जो इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. इरफान पठान का कहना है कि निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना और कठिन परिस्थितियों में खुद को ढालना IPL 2026 में वैभव के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

इरफान पठान ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में बहुत सारा क्रिकेट खेला है. वो रणजी ट्रॉफी में खेले हैं, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेले हैं और अन्य टूर्नामेंट्स में भी रन बनाए हैं. ऐसे में विपक्षी टीमें उनके गेम को अच्छे परखते हुए उनकी कमजोरियां तलाश रही होंगी. इसी वजह से वैभव को अपना गेम बेहतर करना होगा और कमजोरियों को दूर करना होगा.

वैभव को मिली वॉर्निंग

इरफान पठान ने कहा, “वो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में आसानी से शतक लगा रहे हैं. जब आप निरंतर ऐसा करते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. इस आईपीएल सीजन में सभी गेंदबाज अलग-अलग रणनीति तैयार करके आएंगे और वैभव खुद को साबित करने उतरेंगे. जब वैभव इस सीजन में लगातार रन बना पाएंगे तब हम कह पाएंगे कि वाकई में वैभव ने अपने गेम को बेहतर बनाया है.”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सात मैचों में 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 206.5 का रहा था. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी और पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 439 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीट यूजी 2027:एक करोड़ से ज्यादा बच्चों की परीक्षा 100 दिन में कराना मुश्किल, एनटीए ने मांगी स्पष्ट नीति – Nta Faces Challenge Of Conducting Exams For Over 1 Crore Students In 100 Days

दमोह:जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो भेजा 41,250 का नोटिस! दोस्तों की अनोखी तकरार पहुंची कानून की चौखट तक – Birthday-party-dispute-reaches-legal-notice-stage-in-damoh

यूपी के छह की फरीदाबाद में मौत:’मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़कर चला गया’, विजय को याद कर फूट-फूटकर रोए गजराज – Pickup Truck Carrying Pilgrims Rams Into Stationary Truck Six Killed From Mainpuri

असली नोटों के बीच छिपाए थे करोड़ों:पहली और आखिरी गड्डी के बीच में जाली नोट, सामान्य स्याही और पेपर का उपयोग – Counterfeit Notes Worth Crores Were Concealed Within A Bundle Of Genuine Notes

एआई पर लगाम ढीली रखने के पक्ष में अमेरिका: जी20 देशों से कहा- इनोवेशन को रोकने वाले नियम बनाने से बचें – America Wants Loose Ai Regulations G20 Meeting Elon Musk Carolina Principles Us China Ai Race

बिहार का मौसम:आज कई जिलों में अलर्ट, पटना में सुबह से हो रही बारिश; गंगा कहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही? – Bihar Weather: Alert In Several Districts Today, Rain In Patna; Ganga Water Level And Weather Forecast

Leave a Comment