
Masoor Dal Dosa Recipe: रोज-रोज नाश्ते में पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. मसूर दाल से बना डोसा स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है.
बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट यह डोसा सुबह के नाश्ते के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. शेफ कुणाल कपूर की बताई इस रेसिपी में मसूर दाल का इस्तेमाल करके डोसे को एक अलग स्वाद दिया गया है. तो आइए जानते हैं शेफ कुणाल के स्टाइल में इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.
मसूर दाल का डोसा बनाने के लिए सामग्री
{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”मसूर दाल – 1 कप”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”चावल – ½ कप”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”प्याज – 1 बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”अदरक – थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”हरा धनिया – बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जीरा – ½ चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”नमक – स्वादानुसार”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”पानी – जरूरत के अनुसार”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”तेल – डोसा सेंकने के लिए”}
Masoor Dal Dosa Recipe: ऐसे तैयार करें क्रिस्पी डोसा
{“type”:”howToStep”,”text”:”
सबसे पहले मसूर दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर अलग-अलग या एक साथ पर्याप्त पानी में भिगो दें. इन्हें कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखना बेहतर रहेगा. इससे दाल और चावल आसानी से पीसे जा सकेंगे और बैटर भी अच्छी तरह तैयार होगा.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
भिगोई हुई मसूर दाल और चावल का पानी निकाल दें. अब इन्हें मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए पीस लें. बैटर न बहुत ज्यादा गाढ़ा रखें और न ही बहुत पतला. इसे एक बाउल में निकाल लें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
डोसा बनाने के लिए नॉनस्टिक या लोहे का तवा गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर तवे के बीच में डालें और गोल आकार में पतला फैलाएं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
डोसे के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर सेंकें. जब नीचे की तरफ से डोसा सुनहरा और कुरकुरा होने लगे, तो इसे सावधानी से पलट सकते हैं. दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाने के बाद डोसे को प्लेट में निकाल लें.
“}
चटनी के साथ करें सर्व
मसूर दाल के डोसे (Masoor Dal Dosa Recipe) को गर्मागर्म नारियल की चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं. अगर आपको कुरकुरा डोसा पसंद है, तो बैटर को तवे पर थोड़ा पतला फैलाएं और इसे मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंकें. इस तरह कम मेहनत में आपका स्वादिष्ट मसूर दाल डोसा तैयार हो जाएगा, जिसे आप नाश्ते में परिवार के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बाजरे के आटे से ऐसे बनाएं कुरकुरा भरवां पराठा, दही-अचार के साथ लगेगा लाजवाब
The post मसूर दाल से बनाएं कुरकुरा और स्वादिष्ट डोसा, आजमाएं शेफ कुणाल कपूर की ये आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

