
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों में से एक माना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक और पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहराई से समझ थी. आज से सदियों पहले चाणक्य ने जिन बातों का जिक्र किया था, वे आज के समय में भी हमारे लिए उतनी ही काम की साबित हो रही हैं. चाणक्य की कही गई बातों को आज के समय में हम 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं. अपनी इन नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें कही थीं, जिनमें से कुछ बातें हमारी लव लाइफ से भी जुड़ी हुई हैं.
हम सभी चाहते हैं कि हमारी लव लाइफ बहुत ही अच्छी हो. जब हमें एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है, तो ऐसा लगता है कि लाइफ सेट ही हो गई है. लेकिन अगर उसमें कोई बुरी आदतें हों, तो यही जिंदगी बहुत ही मुश्किल और टेंशन से भरी हुई लगने लगती है. अक्सर ऐसा होता है कि हम प्यार में अंधे होकर पार्टनर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि आगे चलकर सबकुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा. लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार पार्टनर की कुछ ऐसी गलतियां भी होती हैं, जिन्हें आपको कभी भी हल्के में लेकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए.
अगर आप समय रहते इन गलतियों या फिर बुरी आदतों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आपके रिश्ते में इतनी दूरियां आ जाएंगी कि बात रिश्ता टूटने तक पहुंच जाएगी. आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान शब्दों में समझाने वाले हैं कि पार्टनर की वे कौन सी गलतियां या आदतें होती हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बात-बात पर झूठ बोलने की आदत
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते का बेस यानी कि फाउंडेशन भरोसे पर ही टिकी हुई होती है. अगर आपका पार्टनर आपसे छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलता है, तो यह एक रेड फ्लैग यानी कि खतरे की घंटी होती है. आचार्य चाणक्य मानते थे कि जो इंसान अपनों से सच नहीं बोल सकता, वह कभी लॉयल नहीं हो सकता. शुरू में आपको लग सकता है कि वह किसी बहस या झगड़े से बचने के लिए झूठ बोल रहा है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत आपका भरोसा पूरी तरह तोड़ देगी. उनके अनुसार बिना भरोसे के कोई भी रिश्ता लंबा नहीं चल सकता.
ये भी पढ़ें: किसी भी इंसान की असलियत जाननी है? बस दे दीजिए ये 5 मौके, तुरंत उतर जाएगा नकाब
रिस्पेक्ट न करना या नीचा दिखाना
प्यार से भी ज्यादा जरूरी चीज अगर रिश्ते में कुछ है, तो वह है एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करना. अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता, बात-बात पर आपको नीचा दिखाता है या दोस्तों के सामने आपका मजाक उड़ाता है, तो यह बहुत गलत है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जहां आपकी इज्जत न हो, वहां से हट जाना ही सही है. एक सच्चा पार्टनर हमेशा आपकी रिस्पेक्ट करेगा, चाहे आप अकेले हों या सबके सामने. अगर रिश्ते में इज्जत ही नहीं है, तो वहां प्यार कभी टिक ही नहीं सकता.
बहुत ज्यादा गुस्सा और ईगो
चाणक्य नीति के अनुसार गुस्सा किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. अगर आपके पार्टनर को बहुत जल्दी और बहुत तेज गुस्सा आता है, और गुस्से में वह गालियां या उल्टी-सीधी बातों का इस्तेमाल करता है, तो यह रिश्ता आपको सिर्फ तकलीफ देगा. गुस्से में इंसान कई बार ऐसी बातें बोल देता है जो सीधे दिल पर लगती हैं. इसके अलावा, अगर पार्टनर में बहुत ज्यादा ईगो है और वह हमेशा बस खुद को ही सही साबित करने में लगा रहता है, तो ऐसे रिश्ते में आपको हमेशा घुटन ही महसूस होगी.
सिर्फ अपने बारे में सोचना
आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी रिश्ता तभी चलता है जब दोनों लोग बराबर की मेहनत करें. यह बिल्कुल एक टीम वर्क की तरह होता है. लेकिन अगर आपका पार्टनर सिर्फ अपने बारे में सोचता है, उसे सिर्फ अपनी खुशी, अपनी जरूरत और अपनी पसंद की ही पड़ी रहती है, तो यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम है. चाणक्य नीति के अनुसार, एक स्वार्थी इंसान कभी सच्चा प्यार नहीं कर सकता. अगर उसे आपकी प्रॉब्लम और जरूरतों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, तो समझ लीजिए कि उस रिश्ते का बोझ आप अकेले ही ढो रहे हैं. इस आदत को इग्नोर करने से आगे चलकर आपको बहुत मेंटल स्ट्रेस हो सकता है.
जरूरी बातें छिपाना
किसी भी रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी यानी खुलापन होना बहुत जरूरी है. अगर आपका पार्टनर आपसे अपनी जिंदगी की जरूरी बातें छिपाता है, चाहे वह पैसों से जुड़ी बात हो, परिवार की हो या उसके पास्ट की, तो यह रिश्ते को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है. बातें छिपाने का सीधा मतलब है कि उसे आप पर पूरा भरोसा नहीं है. जब ये छिपी हुई बातें अचानक से आपके सामने आती हैं, तो रिश्ते में ऐसा भूचाल आता है कि सब कुछ बिखर जाता है.
ये भी पढ़ें: इन लोगों के साथ रहकर आप खुद कर रहे हैं अपनी जिंदगी खराब, सुकून से जिंदगी जीने के लिए आज ही बना लें दूरी
The post पार्टनर की ये 5 आदतें रिश्ते के लिए बन सकती हैं खतरे की घंटी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज appeared first on Prabhat Khabar.

