लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

2026 Box Office Record: इंडियन सिनेमा का सबसे बेहतरीन साल बन सकता है 2026, दांव पर लगा है हर बड़ा रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


2026 Box Office Record: साल 2025 में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बवाल काटा और 2026 में इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ की धूम रही. वैसे आपको बता दें कि इस साल एक ऐसी फिल्म भी रिलीज होने वाली है जो इंडियन सिनेमा का पूरा इतिहास बदलकर रख सकती है. ये फिल्म सबसे महंगी भारतीय फिल्म तो बनेगी ही, वहीं ये सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म सहित और भी कई तमाम बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी माद्दा रखती है.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का है बेसब्री से इंतजार 

यहां हम आपसे जिस फिल्म की बात कर रहे है वो है रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’. बता दें कि दो पार्ट में बन रही ये पिक्चर दिवाली 2026 पर रिलीज की जाएगी. फिल्म अपने ऐलान के साथ ही काफी चर्चा में आ गई थी. इसके बाद इसके बजट, कास्ट, कास्ट को मिलने वाली फीस और पहली झलक ने भी लोगों के बीच खूब हलचल मचाई. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की रामायण आमिर खान की दंगल, रणवीर सिंह की धुरंधर 2, प्रभास की बाहुबली 2 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिंहासन हिला सकती है.

ये भी पढ़ें: भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए हैं अच्छा मौका? इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान

ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है ‘रामायण’

सबसे पहले इसके बजट के बारे में जान लेते हैं. फिल्म का बजट इतना है जितने में आज तक कोई भारतीय फिल्म नहीं बनी है. रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने साल 2025 में ‘द गेम चेंजर्स’ (Game Changers) पॉडकास्ट में बताया था कि इसके दोनों पार्ट को 4 हजार करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है. ये फिल्म रिलीज होते ही सबसे सबसे महंगी भारतीय फिल्म साबित हो जाएगी.

बजट को देखते हुए रामायण को बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई करनी होगी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब की एक्साइटमेंट है और दिवाली पर रिलीज होने के चलते इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. रामायण सबसे कमाऊ फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘कोई दूसरा राम देखना नहीं चाहता…’, 4 हजार करोड़ी ‘रामायण’ और रणबीर पर टीवी के ‘राम’ का बड़ा बयान

अभी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म दंगल (2074 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड) है. इसके बाद धुरंधर 2 (1812 करोड़ रुपये से ऊपर), बाहुबली 2 (1810 करोड़ रुपये) और पुष्पा 2 (1742 करोड़ रुपये) है. इन सभी रिकॉर्ड को चूर करने में रामायण को ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. इस रिकॉर्ड के अलावा रामायण सबसे बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्म और वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन सकती है. उम्मीदों का भार बहुत ज्यादा है और अब देखना होगा कि इस भार को रामायण आखिर किस हद तक और कैसे संभाल पाती है?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment