लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

De-Tan Mask खरीदते समय न करें जल्दबाजी, इन 4 बातों को जरूर करें चेक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Detan Mask Buying Tips: चेहरे की टैनिंग कम करने के लिए आजकल बाजार में कई तरह के डी-टैन मास्क और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से इन्हें खरीदना भी काफी आसान हो गया है. लेकिन किसी भी डी-टैन मास्क को सिर्फ उसकी पैकेजिंग, ब्रांड नाम या कम कीमत देखकर खरीदना सही नहीं है.

कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कुमार प्रतीक के अनुसार, स्किनकेयर प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी सामग्री की सूची, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और विक्रेता की जानकारी जरूर देखनी चाहिए. खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को नया प्रोडक्ट चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है, क्योंकि गलत प्रोडक्ट से जलन, लालिमा या खुजली जैसी परेशानी हो सकती है. तो आइए जानते हैं डी-टैन मास्क खरीदते समय किन 4 जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पैकेजिंग को ध्यान से देखें (Detan Mask Buying Tips)

किसी भी डी-टैन मास्क की पैकेजिंग को खरीदने से पहले ध्यान से देखें. ब्रैंड नेम की वर्तनी, लोगो, फॉन्ट और प्रिंटिंग में कोई असामान्य बदलाव नजर आ रहा है या नहीं, यह चेक करें.

अगर पैकेजिंग पर स्पेलिंग मिस्टेक है, प्रिंटिंग धुंधली है, लेबल ठीक से चिपका नहीं है या पैक सामान्य से अलग दिखाई दे रहा है, तो प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी  जरूर जांचें. सिर्फ आकर्षक पैकेजिंग देखकर किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट को असली मान लेना ठीक नहीं है.

बहुत कम कीमत देखकर तुरंत न खरीदें

अगर कोई ब्रांडेड डी-टैन मास्क सामान्य कीमत से काफी कम दाम में मिल रहा है, तो यह जरूरी नहीं कि आपको बहुत अच्छा डिस्काउंट मिल रहा हो. ऐसे में प्रोडक्ट बेचने वाले विक्रेता और उसकी ऑथेंटिसिटी की जांच करें.

खासकर ऑनलाइन खरीदारी करते समय विक्रेता की जानकारी, प्रोडक्ट रिव्यू और रिटर्न या रिप्लेसमेंट पॉलिसी को भी देखना उपयोगी हो सकता है. बहुत ज्यादा कम कीमत वाला प्रोडक्ट मिलने पर थोड़ा सतर्क रहना बेहतर है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

स्मेल और टेक्स्चर में बदलाव को नजरअंदाज न करें

डी-टैन मास्क का स्मेल या टेक्स्च सामान्य से काफी अलग लगे, तो उसे चेहरे पर लगाने (Detan Mask Buying Tips) से बचें. बहुत तेज केमिकल जैसी गंध, रंग या टेक्स्चर में असामान्य बदलाव प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े कर सकता है.

इसके अलावा प्रोडक्ट लगाने के बाद तेज जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो, तो उसे सहन करके इस्तेमाल जारी न रखें. चेहरे को साफ पानी से धोकर प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर दें.

Seal, batch number और expiry date जरूर चेक करें

सामान खरीदने से पहले सील ठीक है या नहीं, बैच नंबर दिया गया है या नहीं और मैन्युफैक्चरिंग तथा एक्स्पाइरी डेट क्या है, यह जरूर देखें. Ingredients list भी पढ़ें, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या पहले किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट से रिएक्शन हो चुका है.

यह भी पढ़ें: घुटने और कोहनी काले पड़ गए हैं? घर पर ऐसे बनाएं आसान होममेड स्क्रब

The post De-Tan Mask खरीदते समय न करें जल्दबाजी, इन 4 बातों को जरूर करें चेक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment