72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान हो चुका है। यह पुरस्कार साल 2024 में आईं फिल्मों और दमदार परफॉर्मेंस के लिए दिया जा रहा है। चर्चित एक्टर संजय मिश्रा ने फिल्म ‘भक्षक’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

संजय सिंह बोले- ‘वक्त महान है’
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें एक घड़ी है। इस पर फूलों की माला टंगी है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, ”वक्त महान है, इंसान तो …….नतमस्तक’।
A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)

