लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोबाइल छोड़िए, इस वीकेंड अपनाइए ये 5 हॉबीज, मिलेगा बड़ा फायदा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हम सबकी जिंदगी में ऐसा समय आता है जब लगता है कि दिन बस काम और थकान में निकल रहा है. वीकेंड आते ही हम या तो मोबाइल चलाते रहते हैं या फिर बिना कुछ किए समय बिताते हैं. लेकिन अगर इसी समय का थोड़ा सही इस्तेमाल किया जाए, तो जिंदगी में अच्छा बदलाव लाया जा सकता है. कुछ छोटी और आसान हॉबीज आपके मूड को बेहतर बना सकती हैं, तनाव कम कर सकती हैं और आपको अंदर से खुश महसूस करा सकती हैं.

डायरी लिखना या कुछ लिखने की आदत डालें

डायरी लिखना
डायरी लिखना

अगर मन में बहुत सारी बातें चलती रहती हैं, तो उन्हें लिखना शुरू करें. रोज 5-10 मिनट भी लिखेंगे, तो मन हल्का लगेगा. आप अपनी फीलिंग्स, दिनभर की बातें या छोटे-छोटे लक्ष्य लिख सकती हैं. धीरे-धीरे आपकी सोच साफ होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

नई भाषा सीखना शुरू करें

नई भाषा सीखना, सांकेतिक फोटो
नई भाषा सीखना, सांकेतिक फोटो

आजकल मोबाइल ऐप्स और यूट्यूब की मदद से नई भाषा सीखना बहुत आसान हो गया है. रोज कुछ नए शब्द सीखें. इससे दिमाग एक्टिव रहता है, याददाश्त बेहतर होती है और भविष्य में करियर में भी फायदा मिल सकता है.

कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीखें

म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें
म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें

गिटार, कीबोर्ड या बांसुरी जैसी कोई भी चीज सीखना सिर्फ शौक नहीं, बल्कि तनाव कम करने का अच्छा तरीका है. संगीत मन को शांत करता है और ध्यान लगाने की क्षमता भी बढ़ाता है. शुरुआत में रोज 15 मिनट भी काफी हैं.

बुनाई या क्राफ्टिंग करें

बुनाई करती हुई महिला, सांकेतिक फोटो
बुनाई करती हुई महिला, सांकेतिक फोटो

हाथों से कुछ बनाना बहुत सुकून देता है. चाहे बुनाई हो, पेपर क्राफ्ट हो या छोटी-छोटी सजावट की चीजें बनाना, इससे मन लगा रहता है. कई लोग इसे छोटा बिजनेस भी बना लेते हैं.

किसी की मदद करें

Helping People
Helping People

अगर समय मिले तो किसी जरूरतमंद की मदद करें. बच्चों को पढ़ाना, बुजुर्गों से बात करना या किसी सामाजिक काम में हिस्सा लेना आपको अंदर से अच्छा महसूस कराता है. इससे नई चीजें सीखने और नए लोगों से मिलने का मौका भी मिलता है.

जरूरी नहीं कि जिंदगी बदलने के लिए बड़े कदम उठाए जाएं. कई बार छोटे-छोटे अच्छे काम और नई हॉबीज ही मन को खुश और जिंदगी को बेहतर बना देती हैं. इस वीकेंड इनमें से कोई एक हॉबी जरूर शुरू करें.

यह भी पढ़ें: 13-14 साल के बच्चों के मन में क्यों आ रही जबरन सेक्स की सोच? साइकोलॉजिस्ट ने बताए चौंकाने वाले कारण

The post मोबाइल छोड़िए, इस वीकेंड अपनाइए ये 5 हॉबीज, मिलेगा बड़ा फायदा appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment