लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर पर लुटाया प्यार:रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साझा की खूबसूरत तस्वीर – Cricketer Arshdeep Singh Wished Girlfriend Samreen Kaur Happy Birthday Through A Series Of Pictures

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को उनके जन्मदिन पर बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। छुट्टियों के दौरान बिताए गए सुकून भरे पलों से लेकर कैंडिड तस्वीरों तक, अर्शदीप के इस पोस्ट ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर मुहर लगा दी है। 




Cricketer Arshdeep Singh wished girlfriend Samreen Kaur happy birthday through a series of pictures

अर्शदीप और समरीन कौर
– फोटो : _arshdeep.singh__


अर्शदीप ने हर तस्वीर के साथ लिखा अलग कैप्शन 

अर्शदीप ने हर तस्वीर के साथ अलग कैप्शन लिखा। एक तस्वीर पर उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक मेरी जान, समझदार, परिपक्व और खूबसूरत पार्टनर।’ अर्शदीप ने भले ही जन्मदिन की बधाई देते हुए सरल शब्दों का चयन किया, लेकिन हर तस्वीरों ने बहुत कुछ कह दिया। पोस्ट में दोनों एक-दूसरे के साथ पोज देते और प्यार भरे पल साझा करते नजर आए और आखिरी तस्वीर के कैप्शन ने इस प्यार का खुलकर इजहार कर दिया। अर्शदीप ने लिखा, ‘आई लव यू सो मच।’


Cricketer Arshdeep Singh wished girlfriend Samreen Kaur happy birthday through a series of pictures

अर्शदीप और समरीन कौर
– फोटो : _arshdeep.singh__


अर्शदीप के साथ लगातार आ रहीं नजर 

समरीन पिछले कुछ समय से अर्शदीप के सोशल मीडिया पोस्ट्स में लगातार नजर आ रही हैं और दोनों अपने इस रिश्ते को फैंस के सामने खुलकर जाहिर कर रहे हैं। उनके सार्वजनिक रूप से साथ दिखने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करने ने भी सबका ध्यान खींचा है। यह जन्मदिन का पोस्ट हाल ही में सुर्खियों में आए उनके एक अन्य रोमांटिक अंदाज के बाद आया है, जो उनके मैचिंग टैटू से जुड़ा था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh_)


Cricketer Arshdeep Singh wished girlfriend Samreen Kaur happy birthday through a series of pictures

अर्शदीप और समरीन कौर
– फोटो : _arshdeep.singh__


दोनों के टैटू ने खींचा था ध्यान 

दरअसल, अर्शदीप के ऊपरी बाजू पर समरीन के हाथ की लिखावट में ‘SK’ गुदा हुआ है, जबकि समरीन के हाथ पर अर्शदीप की लिखावट में ‘AS’ लिखा है और दोनों ही टैटू के साथ एक छोटा लाल दिल भी बना हुआ है। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया और कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने समरीन को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दीं। 


Cricketer Arshdeep Singh wished girlfriend Samreen Kaur happy birthday through a series of pictures

समरीन कौर
– फोटो : _arshdeep.singh__


कौन हैं समरीन कौर?

अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:चौथे ही दिन 100 करोड़ पार हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’, धीमी पड़ी ‘हनुमान अंश’ की कमाई; जानें कलेक्शन – Mirzapur The Movie Box Office Collection 4th Day And Hanuman Ansh Box Office Collection 32 Day

नोरा फतेही:कानूनी मुश्किल में फंसीं नोरा; विमानन कंपनी ने ठोंका मानहानि मुकदमा; क्या है मामला? – Aviation Firm Files Rs 3 Crore Civil Defamation Suit Against Nora Fatehi For Toy Plane Remark

यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद:टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज – Schools In Bareilly To Remain Closed For Two Days Due To Rain

बॉन्ड यील्ड में उछाल:ब्याज दर और महंगाई के नजरिए में बड़ा बदलाव, जानिए इसका क्या होगा असर – Bond Yield Surge: A Major Shift In Interest Rate And Inflation Outlook

ह्यूंदै की बेयॉन-आधारित नई क्रॉसओवर एसयूवी की डिटेल्स लीक:क्रेटा से नीचे रखी जाएगी, कितनी हो सकती है कीमत? – Hyundai Bayon-based Crossover Suv Leaked Specs: Check Expected Price, Design And Engine Options

तिब्बत बाढ़:चीन ने लापता भारतीयों की पहचान के लिए मांगे डीएनए नमूने, दूतावास ने बताया- कैसे देनी है जानकारी? – China Sought Dna Samples For Missing Indian Nationals Following Devastating Tibet Flood

Leave a Comment