
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक माना जाता है. वे सिर्फ एक महान राजनीतिज्ञ और शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. चाणक्य ने अपने समय में जिन बातों का जिक्र किया था, वे आज के समय में भी मानव जाति को एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. आचार्य चाणक्य ने जिन नीतियों का जिक्र मानव जाति के मार्गदर्शन के लिए किया था, उन्हें ही आज हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने जीवन में धोखा खाने को लेकर भी कई जरूरी बातें बताई हैं.
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब कोई बाहरी इंसान हमें धोखा देता है, तो दुख होता है, लेकिन जब हमारे अपने ही लोग जैसे कि हमारे सबसे करीबी दोस्त, रिश्तेदार या फिर परिवार का कोई सदस्य धोखा दे देता है, तो हमारा दिल पूरी तरह से टूट जाता है. ऐसे समय में कोई भी इंसान उलझन में पड़ जाता है और उसे यह समझ ही नहीं आता कि वह क्या करे. क्या वह गुस्सा दिखाए, अकेले बैठकर रोए या फिर चुपचाप सब कुछ सहता रहे? चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आपके अपने ही लोग आपको धोखा दें, तो उदास होकर बैठने के बजाय आपको दिमाग से काम लेना शुरू कर देना चाहिए. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें आपको समय रहते समझ लेनी चाहिए. चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
किसी से भी बहुत ज्यादा उम्मीद मत लगाओ
अक्सर ऐसा होता है कि हम लोग अपनों से बहुत ज्यादा उम्मीदें बांधने लग जाते हैं. हमें ऐसा लगता है कि जैसा हम उनके लिए सोचते हैं, वे भी हमारे बारे में बिल्कुल वैसा ही सोचते होंगे. आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में दुख की सबसे बड़ी वजह यह लगाव ही है. जब आप किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करने लगते हैं, तो उनके छोटे से गलत व्यवहार से भी आपको एक बड़ा झटका लग जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपनों से प्यार तो करना चाहिए, लेकिन उनसे उतनी उम्मीदें नहीं लगानी चाहिए. अगर आप उनसे ज्यादा उम्मीदें रखेंगे तो उनके थोड़ा सा बदलने पर भी आप पूरी तरह से टूट सकते हैं.
ये भी पढ़ें: किसी भी इंसान की असलियत जाननी है? बस दे दीजिए ये 5 मौके, तुरंत उतर जाएगा नकाब
अपने सीक्रेट्स और कमजोरियां हर किसी को मत बताओ
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने आसपास रहने वालों को अपना मानकर अपने दिल के हर एक सीक्रेट्स, अपनी कमजोरियां और अपने फ्यूचर प्लान्स बताने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य चेतावनी देते हुए कहते हैं कि जिन लोगों से आप अपने सारे सीक्रेट्स, कमजोरियां और फ्यूचर प्लान्स शेयर कर रहे हैं, जब वही अपने लोग आपसे नाराज हो जाते हैं या फिर आपके खिलाफ हो जाते हैं, तो वे आपकी इन्हीं कमजोरियों का इस्तेमाल आपको ही नीचा दिखाने के लिए करते हैं. इसलिए चाहे सामने वाला आपका कितना भी करीबी क्यों न हो, अपनी कुछ बातें हमेशा सिर्फ अपने तक ही रखें. अगर कोई अपना आपको दुखी कर रहा है, तो उसे अपनी पर्सनल बातें बताना तुरंत बंद कर दें.
तुरंत गुस्सा मत करो, थोड़ा रुककर सोचो
जब कोई अपना हमें चोट पहुंचाता है या फिर दुखी कर देता है, तो हमें तुरंत गुस्सा आने लगता है और हम भी सामने वाले से उल्टा-सीधा कहने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार गुस्से या फिर बहकावे में आकर लिया गया कोई भी फैसला हमेशा गलत ही साबित होता है. जब भी कोई अपना आपको दुख दे, तो उसी समय उससे बहस करने से बेहतर है कि आप चुप हो जाएं. हमेशा शांत रहकर यह समझने की कोशिश करें कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों है? जब आप किसी भी बात को ठंडे दिमाग से सोचेंगे, तो आपको एक सही रास्ता साफ-साफ नजर आने लग जाएगा.
ये भी पढ़ें: इन लोगों के साथ रहकर आप खुद कर रहे हैं अपनी जिंदगी खराब, सुकून से जिंदगी जीने के लिए आज ही बना लें दूरी
दूरी बनाना सीखो, सहते रहना समझदारी नहीं है
कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि अगर वे अपनों के हर एक अत्याचार को सह रहे हैं तो यही प्यार है. लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसा सोचना समझदारी नहीं बल्कि सबसे बड़ी बेवकूफी है. अगर आप किसी के अत्याचार को सह रहे हैं, तो इसकी भी एक लिमिट होनी चाहिए. अगर कोई इंसान आपको बार-बार दुख दे रहा है या फिर आपकी इज्जत नहीं कर रहा है, तो उससे थोड़ी दूरी बना लेना ही आपके लिए सबसे बेस्ट है. इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप सामने वाले से लड़ाई-झगड़ा करने लग जाएं या फिर दुश्मनी मोल ले लें, सिर्फ अपनी बाउंडरीज सेट कर लें ताकि सामने वाला इंसान आपको बार-बार चोट न पहुंचा सके.
दूसरों को बदलने की जगह खुद को मजबूत बनाओ
हम कई बार ऐसा सोचने लग जाते हैं कि अगर हम किसी के साथ बहुत ही अच्छे से रहेंगे, तो सामने वाला भी खुद को बदलकर एक अच्छा इंसान बन जाएगा. आचार्य चाणक्य के अनुसार जिसकी आदत या फिर नीयत ही दूसरों को दुख और धोखा देने की हो, उसे बदल पाना आपके बस की बात नहीं है. इसलिए दूसरों को सुधारने में अपना समय और एनर्जी बर्बाद करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए. बेहतर होगा कि आप अपनी पढ़ाई, अपने काम और अपने जीवन पर ज्यादा ध्यान देने लग जाएं. जब आप खुद को अंदर से मजबूत बना लेंगे, तो किसी के बुरे व्यवहार से आपको फर्क पड़ना हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: रिश्ते को बचाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं खो रहे ये 6 अनमोल चीजें? पछतावे से बचना है तो जरूर जान लें
The post कोई अपना ही दे रहा है धोखा तो चुपचाप सहने की जरूरत नहीं, गांठ बांध लें चाणक्य की ये 5 बातें appeared first on Prabhat Khabar.

