लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस दुर्गा पूजा घर पर बनाएं बंगाल की ये 5 मशहूर मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Traditional Bengali Sweets: दुर्गा पूजा का त्योहार खुशियों, पूजा-पाठ और बढ़िया-बढ़िया और टेस्टी पकवान बनाकर खाने का एक जबरदस्त मौका होता है. लेकिन अगर इस खास त्योहार पर घर की बनी हुई मिठाइयां खाने को मिल जाएं, तो इस पर्व का मजा कई गुना तक बढ़ जाता है. जब बात आती है दुर्गा पूजा पर घर पर मिठाई बनाने की, तो सबसे पहले नाम आता है बंगाली मिठाइयों का. ये खाने में बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी होती हैं, जिसकी वजह से पूरे भारत में इन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.

अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि घर पर बंगाली मिठाई बनाना बहुत ही मुश्किल काम है, लेकिन असल में इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान होता है. अगर आप इस दुर्गा पूजा अपने घर पर बंगाल की मिठाइयों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है. आज हम आपको 5 ऐसी बंगाली मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप दुर्गा पूजा के खास मौके पर काफी आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं. तो चलिए, इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

हर किसी को पसंद आती है रसमलाई

रसमलाई के बारे में अगर बात करें तो यह हर किसी की फेवरेट बंगाली मिठाई होती है. इसे घर पर बनाना बहुत आसान और कम समय वाला काम होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को फाड़कर फ्रेश छेना तैयार किया जाता है. इसके बाद छेने को हाथों से अच्छे से मसलकर उसकी छोटी-छोटी चपटी गोलियां बना ली जाती हैं. इसके बाद इन गोलियों को हल्की चाशनी में उबाला जाता है ताकि ये स्पंजी हो जाएं. दूसरी तरफ, दूध को धीमी आंच पर तब तक पकाया जाता है जब तक वह गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद उसमें चीनी, केसर, इलायची और कटे हुए बादाम-पिस्ता मिला दिए जाते हैं. जब यह गाढ़ा दूध तैयार हो जाता है, तो इसमें चाशनी से निकाली हुई छेने की टिक्कियों को डाल देते हैं. इसे फ्रिज में ठंडा करके खाने में बहुत मजा आता है.

ये भी पढ़ें: साबूदाने की खिचड़ी और वड़े से ऊब चुका है मन? इस नवरात्रि घर पर बनाएं ये 5 टेस्टी व्रत वाली रेसिपीज

बंगाल की बहुत पुरानी और सिम्पल मिठाई है सोंदेश

सोंदेश की अगर बात करें तो यह बंगाल की एक बहुत ही पुरानी और सिंपल सी मिठाई है. इस दुर्गा पूजा आप अगर चाहें तो इसे काफी आसानी से और कम समय में अपने घर पर ही बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश छेने में अच्छे से पिसी हुई चीनी या फिर गुड़ को मिलाया जाता है. इसके बाद इसे हल्की आंच पर बस दो से तीन मिनट के लिए भुना जाता है, ताकि छेने का कच्चापन खत्म हो जाए. जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर मिला दिया जाता है. फिर हाथों की मदद से इसे गोल या मनचाहा शेप दे दिया जाता है. आप चाहें तो इसके ऊपर पिस्ता लगाकर इसे सजा भी सकते हैं. यह मिठाई मुंह में डालते ही तुरंत घुल जाती है.

दिखने में सुंदर और खाने में टेस्टी होती है चमचम

चमचम एक ऐसी मिठाई है जो दिखने में जितनी सुंदर लगती है, खाने में भी उतनी ही टेस्टी और मजेदार सी लगती है. अगर आप इस दुर्गा पूजा अपने घर पर चमचम बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले छेना ले लें और उसे तबतक मलें जबतक वह एकदम चिकना सा न हो जाए. इसके बाद इस छेने से लंबे-लंबे रोल तैयार कर लें. अब इन रोल को उबलती हुई चाशनी में पकाया जाता है, जिससे इनका रंग हल्का पीला या ऑरेंज हो जाता है. जब ये अच्छे से पक जाएं, तो इन्हें चाशनी से निकालकर ठंडा कर लिया जाता है. इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा खोया घिसकर डाला जाता है और कद्दूकस किए हुए नारियल से सजाया जाता है. दुर्गा पूजा में घर आए मेहमानों को देने के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बिस्किट उठाने से पहले एक बार जरूर ट्राय करें ये 5 क्रिस्पी स्नैक्स, मिनटों में होंगे तैयार

इस दुर्गा पूजा जरूर ट्राय करें मिष्टी दोई

अगर बात बंगाल की हो रही हो और मिष्टी दोई का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है. मिष्टी दोई का मतलब होता है मीठा दही, जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी या गुड़ मिलाकर उसे तब तक उबाला जाता है जब तक दूध पककर आधा न रह जाए. चीनी को पहले थोड़ा सा ड्राई रोस्ट यानी कि कैरमेलाइज करके दूध में डालने से दही का रंग हल्का ब्राउन हो जाता है. जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए, तो उसमें थोड़ा सा दही यानी जामन मिला दिया जाता है. इसके बाद इस दूध को मिट्टी के बर्तन में डालकर 7 से 8 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर जमने के लिए रख देते हैं. अगर आप रात को इसे जमने के लिए रख देंगे तो अगली सुबह आपको फ्रेश और टेस्टी मिस्टी दोई मिल जाएगा.

बंगाली घरों में पायेश को माना जाता है बहुत शुभ

अगर आपको मालूम नहीं है तो बता दें, बंगाली घरों में पायेश को बहुत शुभ माना जाता है. यह एक तरह की चावल की खीर होती है जिसे पूजा और खास मौकों पर जरूर बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध को अच्छे से उबाला जाता है. फिर इसमें छोटे दाने वाले खुशबूदार चावल और थोड़ा सा घी मिलाकर पकाया जाता है. जब चावल अच्छे से गल जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी या खजूर का गुड़ मिला दिया जाता है. लास्ट में इलायची, काजू और किशमिश डालकर इसे सजाया जाता है.

ये भी पढ़ें: बच्चों को रोज ब्रेड-जैम खिलाकर स्कूल भेजने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 से 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी चिल्ले

The post इस दुर्गा पूजा घर पर बनाएं बंगाल की ये 5 मशहूर मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment