लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुखबीर बादल तक कैसे पहुंचा जसपाल?:62 वर्षीय वकील हिरासत में, नांदेड गुरुद्वारे से था जुड़ा; जानें कनेक्शन – Who Is Jaspal Singh Tejpal? 62-year-old Pune Lawyer Arrested In Sukhbir Badal Attack Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड स्थित एक गुरुद्वारे में कृपाण से हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 62 वर्षीय जसपाल सिंह तेजपाल को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जसपाल पुणे का रहने वाला वकील है और करीब दो साल से नांदेड के गुरुद्वारे से जुड़ा हुआ था।

कौन हैं जसपाल सिंह तेजपाल और कहां करते थे वकालत?

पुलिस के अनुसार, आरोपी पुणे का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि हमलावर सिखों के निहंग समुदाय से जुड़ा हुआ है। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन के मुताबिक, आरोपी जसपाल सिंह वह गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में सेवादार या स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में जसपाल सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र किया है। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने के पीछे उसका वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हमले की वजह सामने आ सकेगी।

एसपी रोहन ने बताया कि जसपाल सिंह के पास कॉमर्स और कानून की डिग्रियां हैं। उसका परिवार पुणे में रहता है, जबकि वह नांदेड़ में अकेले रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल हमलावर के किसी गिरोह से जुड़े होने या उसके आपराधिक रिकॉर्ड की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

कैसे हुआ सुखबीर बादल पर हमला?

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई गई है। सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान निहंग वेशभूषा में मौजूद जसपाल सिंह तेजपाल ने कथित तौर पर कृपाण से उन पर हमला कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी को काबू में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और हमले की परिस्थितियों व मकसद की जांच की जा रही है।

हमले में सुखबीर बादल को कितनी चोट आई?

हमले में सुखबीर बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दो से तीन टांके लगाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संतोष केंद्रे भी उन्हें बचाने के दौरान घायल हो गए।

पीएम मोदी और सीएम फडणवीस ने जाना बादल का हाल

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात कर सुखबीर बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुखबीर बादल से बात की और घटना की जानकारी ली। फडणवीस ने नांदेड पुलिस को हमले की जांच करने और इसके पीछे की वजह का पता लगाने के निर्देश दिए।

क्या अकाली दल ने हमले को इंटेलिजेंस फेल्योर बताया?

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इसे ‘पूरी तरह इंटेलिजेंस फेल्योर’ बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। पार्टी नेता वीरसा सिंह वल्टोहा ने भी हमले की गहन जांच की मांग की। वहीं, अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाएगी कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं।

दो साल में सुखबीर बादल पर यह दूसरा हमला

सुखबीर बादल पर करीब दो साल के भीतर यह दूसरा हमला बताया गया है। दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर पूर्व बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) सदस्य नारायण सिंह चौरा ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी। उस समय सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठे थे और धार्मिक दंड के तहत सेवादार की ड्यूटी निभा रहे थे। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने हमलावर का हाथ ऊपर कर दिया था, जिससे गोली सुखबीर बादल को नहीं लगी और पीछे की दीवार में जा लगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या:पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया? – Shiv Sena Ubt Thane Leader Pradeep Purnekar Dies After Assault Firing Probe Launched: Police

पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक एसयूवी आज भारत में होगी लॉन्च:जानें अब तक इसके बारे में क्या पता है? – Porsche Cayenne Electric India Debut Today: Check Battery Power Range And Interior Specs

श्रीनगर:बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी – Srinagar: Terrorist Killed In Budgam Encounter

एमपी:उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर अब भी असमंजस, 5 सितंबर के फैसले के बाद भी तय नहीं हुआ प्रतिमा का ठिकाना – Standoff Over Standing Hanuman Idol Halts Road Expansion Project

‘इसे टैक्सी जैसा मॉडल न बनाएं’:एप से घर पर डॉक्टर बुलाने के बढ़ते चलन पर फाइमा की आपत्ति, जारी की चेतावनी – Faima-objects-to-doctor-at-home-on-demand-app-service-seeks-national-standards-says-not-make-taxi-app

यूपी:प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अक्तूबर के बिल में 5.24 फीसदी की होगी कमी; जानिए वजह – Up: Relief For The State’s Electricity Consumers; October Bills To See A 5.24% Reduction.

Leave a Comment