लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘इसे टैक्सी जैसा मॉडल न बनाएं’:एप से घर पर डॉक्टर बुलाने के बढ़ते चलन पर फाइमा की आपत्ति, जारी की चेतावनी – Faima-objects-to-doctor-at-home-on-demand-app-service-seeks-national-standards-says-not-make-taxi-app

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मोबाइल एप के जरिये घर पर डॉक्टर बुलाने के बढ़ते चलत पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशंस (फाइमा) ने आपत्ति जताई है। फाइमा ने चेतावनी जारी कर डॉक्टरों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। संस्था का कहना है कि घर पर जाकर मरीज देखना चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसे भोजन या टैक्सी की तरह केवल एप पर बटन दबाकर मिलने वाली ‘ऑन-डिमांड’ व्यावसायिक सेवा नहीं बनाया जाना चाहिए। 

फाइमा ने कहा कि बुजुर्ग, बिस्तर पर रहने वाले, दिव्यांग और जीवन के अंतिम चरण की देखभाल वाले मरीजों के लिए घर पर डॉक्टर की सुविधा जरूरी हो सकती है। डॉक्टर का घर जाकर मरीज देखना चिकित्सकीय जरूरत और पेशेवर निर्णय के आधार पर होना चाहिए। 

घर पर चिकित्सा सेवाओं के लिए राष्ट्रीय मानक बनाने की मांग

संस्था की मुख्य चिंता इस सेवा को डिजिटल मंचों के जरिये व्यावसायिक मॉडल में बदलने को लेकर है। फाइमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और अन्य सक्षम संस्थाओं से डिजिटल माध्यम से संचालित घर पर चिकित्सा सेवाओं के लिए राष्ट्रीय मानक बनाने की मांग की है।

मरीज के घर को अस्पताल नहीं माना जा सकता

फाइमा के मुताबिक मरीज का घर अपने आप अस्पताल, क्लिनिक या आपातकालीन केंद्र नहीं बन जाता। कुछ मरीजों की स्थिति में जांच, निगरानी, प्रशिक्षित सहायक, आपातकालीन दवाएं, ऑक्सीजन, पुनर्जीवन की सुविधा और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था जरूरी होती है। इसलिए केवल सुविधा के आधार पर घर पर इलाज का फैसला नहीं किया जा सकता। 

संस्था ने डिजिटल मंचों पर डॉक्टरों की नियुक्ति से पहले कई सुरक्षा प्रबंध स्पष्ट करने की जरूरत बताई है। इनमें मरीज की शुरुआती चिकित्सकीय जांच, आपातकालीन सहायता, इलाज का रिकॉर्ड, मरीज की पहचान, इलाज के लिए सहमति, डॉक्टर का पेशेवर बीमा, डॉक्टर की सुरक्षा, मरीज के आंकड़ों की सुरक्षा, दवा लिखने की जिम्मेदारी, अस्पताल भेजने की प्रक्रिया और इलाज से जुड़ी कानूनी जवाबदेही शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीनगर:बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी – Srinagar: Terrorist Killed In Budgam Encounter

एमपी:उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर अब भी असमंजस, 5 सितंबर के फैसले के बाद भी तय नहीं हुआ प्रतिमा का ठिकाना – Standoff Over Standing Hanuman Idol Halts Road Expansion Project

यूपी:प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अक्तूबर के बिल में 5.24 फीसदी की होगी कमी; जानिए वजह – Up: Relief For The State’s Electricity Consumers; October Bills To See A 5.24% Reduction.

आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग:817 रेटिंग अंक के साथ श्री चरणी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेगन शट का रिकॉर्ड टूटा – Shree Charani Sets New Record In Icc Women’s T20i Bowling Rankings With 817 Rating Points

Box Office Collection The One The Paradise Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Tuesday Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

पीडीए की बैठक में गरमाया माहौल:बिजली गुल होने पर सांसद रामजी लाल सुमन भड़के, फेंका माइक; भाजपा पर साधा निशाना – Sp Mp Ramji Lal Suman Threw Microphone When Power Went Out

Leave a Comment