लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से – 135 Films From 41 Countries Will Be Screened At Jammu & Kashmir’s First International Film Festival.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर 7 से 10 सितंबर 2026 तक अपने पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी के लिए तैयार है। चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जम्मू-कश्मीर (आईएफएफजेके 2026) में 41 देशों की 135 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच तैयार होगा।

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वीरवार को महोत्सव की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, प्रतिनिधियों और दर्शकों के लिए सहज और यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में चार दिवसीय महोत्सव की प्रमुख विशेषताओं, भागीदारी, कार्यक्रम, आयोजन स्थलों की व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रचार रणनीति और विभागीय जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। महोत्सव को जम्मू-कश्मीर के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक और रचनात्मक मंच के रूप में स्थापित करने की तैयारी है।

मुख्य सचिव ने महोत्सव के सफल संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संभागीय और जिला प्रशासन को आयोजन के सुचारू, पेशेवर और त्रुटिरहित संचालन के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

देश-विदेश की विविध सिनेमाई आवाजें एक मंच पर

उद्घाटन संस्करण के महत्व को देखते हुए मुख्य सचिव ने एनएफडीसी से जम्मू-कश्मीर में फिल्म जगत के अधिक से अधिक फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों को लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी सभी की है।

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्रेया सिंघल ने महोत्सव की तैयारियों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन संस्करण में 41 देशों की 135 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें दुनिया की विविध सिनेमाई परंपराओं, कथा शैलियों और रचनात्मक आवाजों की झलक देखने को मिलेगी।

भारत 64 फिल्मों के साथ देशवार भागीदारी में सबसे आगे है। इसके बाद फ्रांस की 13 और ईरान की आठ फिल्में हैं। अर्जेंटीना और स्पेन की चार-चार फिल्में, जबकि ब्राजील, जर्मनी, रूस और अमेरिका की तीन-तीन फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। दक्षिण कोरिया, स्वीडन, ताइवान, कतर, कोलंबिया और तुर्की भी चुनिंदा फिल्मों के साथ महोत्सव में भाग लेगा।

नौ श्रेणियों में 96 लाख रुपये के पुरस्कार

महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण 96 लाख रुपये की कुल पुरस्कार राशि है। इसे फिल्म निर्माण और सिनेमाई कला में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए नौ श्रेणियों में वितरित किया जाएगा। 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए 25 लाख रुपये का शीर्ष पुरस्कार रखा गया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर पर महोत्सव के विशेष फोकस को दर्शाते हुए सर्वश्रेष्ठ फिल्म-जम्मू-कश्मीर चयनित श्रेणी में 10 लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया है।


  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) को आठ-आठ लाख रुपये मिलेंगे। वहीं सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ संपादन की तकनीकी श्रेणियों में पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

डल झील पर तैरती स्क्रीन बनेगी आकर्षण


महोत्सव को यादगार बनाने के लिए एसकेआईसीसी के पास डल झील में एक फ्लोटिंग स्क्रीन भी स्थापित की जा रही है। इस पर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि झील के बीच होने वाली यह स्क्रीनिंग महोत्सव का एक खास आकर्षण बनेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज से महिला टी20 एशिया कप:भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 5 सितंबर को दुबई में; कौन सी टीम खिताब की प्रबल दावेदार? – Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All You Need To Know About Eight-team Tournament

ट्रंप का बड़ा फैसला:ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ किया, कनाडा से तनाव के बीच क्यों लिया फैसला? – President Donald Trump Signs Order To Rename Lake Ontario As Lake America

अमिताभ बच्चन ने पूरी की फैन की डिमांड; ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में फिर सुनाई ये क्लासिक शायरी; वीडियो वायरल – Emotional Moment At Kaun Banega Crorepati Season 18 Amitabh Bachchan Recited Kabhi Kabhi Mere Dil Mein Shayari

‘फार्मा सेक्टर भारत की रणनीतिक ताकत’:शाह ने शोध और नवाचार पर दिया जोर; चीन से मुकाबले की क्या है तैयारी? – Pharma Sector Is India’s Strategic Asset, Says Amit Shah, Stresses Need For Innovation

हरियाणा:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से करनाल विधायक को धमकी, कहा- तुझे और तेरे बेटे को गोलियों से कर देंगे छलनी – Haryana: Karnal Mla Receives Threat From Lawrence Bishnoi Gang

अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार :bpsc Tre-4 में एकल परीक्षा का एलान; सीएम सम्राट चौधरी ने क्या बताया? – Student Protest Candidates Regarding Single-stage Exam For Bpsc Tre Bssc Si Recruitment Dilip Kumar.

Leave a Comment