लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कद्दू की मसाला पूरी खाकर खुश हो जाएंगे बच्चे, स्वाद ऐसा कि पता भी नहीं चलेगा कद्दू है

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Pumpkin Masala Puri Recipe: कद्दू ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, कई लोग कद्दू की सब्जी खाना पसंद नहीं करते. लेकिन कद्दू की एक ऐसी डिश है, जो बच्चों को पसंद आ सकती है और वह है कद्दू की मसाला पूरी. बच्चे मजे से पूरी खा लेंगे और उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि इसमें कद्दू मिला हुआ है. आइए जानते हैं कद्दू की मसाला पूरी की आसान रेसिपी.

मसाला पूरी के लिए जरूरी सामग्री

पीला कद्दू 250 ग्राम, गेहूं का आटा डेढ़ कप, बेसन 2 बड़े चम्मच, सूजी 2 बड़े चम्मच और बारीक कटा हुआ पुदीना डेढ़ बड़ा चम्मच लें. इसके साथ 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटा चम्मच हल्दी, ½ छोटा चम्मच जीरा, ¼ छोटा चम्मच हींग और स्वादानुसार नमक लें. पूरी तलने के लिए जरूरत के अनुसार तेल लें.

पहले कद्दू को पकाएं

कद्दू को छीलकर सबसे पहले उसके बीज निकाल लें. इसके बाद कद्दू को बड़े टुकड़ों में काट लें. अब प्रेशर कुकर में करीब 1 कप पानी डालें और कद्दू के टुकड़े डालकर मीडियम आंच पर करीब 3 सीटी आने तक पकाएं.

कद्दू को अच्छी तरह मैश करें

कद्दू पकने के बाद उसे कुकर से निकालकर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद कद्दू को अच्छी तरह निचोड़कर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. इसके बाद कद्दू को अच्छी तरह मैश कर लें.

आटा गूंथकर तैयार करें

अब एक बड़े बर्तन में मैश किया हुआ कद्दू डालें. इसमें गेहूं का आटा, सूजी, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, नमक और जीरा डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.

पूरी बेलकर तलें

10 मिनट बाद आटे को एक बार फिर अच्छी तरह गूंथ लें. इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. लोइयों को सूखे आटे में लपेटकर पूरी बेल लें. अब कड़ाही में तेल गरम करें और एक-एक करके पूरी तलें. पूरी अच्छी तरह फूलकर सुनहरी और कुरकुरी हो जाए तो इसे निकाल लें. अब आपकी गरमागरम कद्दू की मसाला पूरी तैयार है. इसे आलू की सब्जी के साथ गरमागरम सर्व करें.

The post कद्दू की मसाला पूरी खाकर खुश हो जाएंगे बच्चे, स्वाद ऐसा कि पता भी नहीं चलेगा कद्दू है appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment