लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

समंदर किनारे गर्लफ्रेंड सबा संग रोमांटिक हुए ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ सुजैन ने कहा ये

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है दोनों को साथ में 5 साल पूरे हो गए हैं. ऋतिक ने अपनी एनिवर्सरी पर सबा को खास अंदाज में विश किया है. उन्होंने सबा के साथ के रोमांटिक मोमेंट्स शेयर किए हैं.

ऋतिक रोशन ने फोटोज के कैप्शन में लिखा- ये हमारा बर्थडे है. 5 साल मुबारक हो माय लव. फोटोज की बात करें तो एक फोटो में ऋतिक और सबा सेल्फी लेते दिख रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं एक फोटो किसी गार्डन की लग रही है. एक फोटो में दोनों समंदर किनारे सनसेट के समय रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाल पोज देते दिखे. कुछ फोटोज में वो रेस्टोरेंट में एंजॉय करते दिखे. 

ऋतिक और सबा की फोटोज पर ऋतिक की एक्स पत्नी सुजैन खान ने रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- सो स्वीट. हैप्पी एनिवर्सरी. इसी के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं. वहीं नरगिस फाकरी, सोनाली बेंद्रे, दीया मिर्जा, पिंकी रोशन ने भी ऋतिक और सबा को विश किया है.

ऋतिक और सबा की लव लाइफ

ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप की बात करें तो 2022 में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आने लगी थीं. ऋतिक और सबा पब्लिकली स्पॉट होने लगे. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहती थीं. उन्हें अक्सर साथ में रेस्टोरेंट में देखा जाता था. धीरे-धीरे उन्होंने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. वेकेशन से लेकर फैमिली फंक्शन तक में दोनों को साथ में देखा जाता है.

बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी वायरल हुई थीं. हालांकि, फिर ऋतिक और सबा को साथ में देखा गया और उन खबरों पर विराम लगा. दोनों अपने रिलेशनशिप में खुश हैं. वर्क फ्रंट पर ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया. फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आए. साथ में कियारा आडवाणी भी नजर आईं. फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले और फि्लम ने 364.35 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. अब ऋतिक फिल्म ‘कृष 3’ पर काम कर रहे हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment