लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस फ्राइडे ‘दृश्यम 3’ का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव आम बात है. आजकल तो हर हफ्ते ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने के लिए मिल ही जाता है. ऐसे में हमेशा की तरह ही इस फ्राइडे भी एक के बढ़कर एक फिल्में देखने के लिए मिलने वाली हैं, जिसमें बॉलीवुड की 2 तो साउथ की 5 फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं.

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर राजामौली से लेकर विजय सेतुपति तक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और सस्पेंस भरपूर देखने के लिए मिलने वाला है. चलिए बताते हैं साउथ की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिनके बीच जबरदस्त क्लैश देखने के लिए मिलेगा.

दृश्यम 3

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसे 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में अब वो इंतजार खत्म होने वाला है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. लेकिन वहीं, इसका बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला साउथ की 5 फिल्मों से होने वाला है.

Drishyam: The Conclusion (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है ‘नई नवेली’, ‘हक’ का टूटेगा रिकॉर्ड?

बत्था

विजय सेतुपति की तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘बत्था’ (Baththa) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए नजर आने वाली है, जिसमें एक बार फिर से विजय अपने नए लुक और अंदाज से दर्शकों को हैरान करने वाले हैं. इसकी कहानी 1986 मद्रास की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है, जिसमें एक 8 साल के बच्चे की स्टोरी देखने के लिए मिली है. फिल्म को 2 अक्तूबर से पहले 1 अक्तूबर को रिलीज किया जा चुका है.

Baththa (2026) - IMDb

बेल

शिवा राजकुमार का स्क्रीन पर अलग अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है. वो फिल्म ‘बेल’ में एक्ट्रेस संजना आनंद के साथ नजर आने वाले हैं, जिसमें जयराम जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म को 2 अक्तूबर गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसे कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है.

Bail (2026) - IMDb

डॉन्ट ट्रबल द ट्रबल

फहाद फासिल की फिल्म ‘डॉन्ट ट्रबल द ट्रबल’ को तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 2 अक्तूबर गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है. इसे एसएस राजामौली द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है. ये एक फैंटसी फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का भी शानदार तड़का लगा है.

Don't Trouble the Trouble (2026) - Cast, Reviews & Showtimes

सिग्मा

तमिल की एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘सिग्मा’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन जेसन संजय ने किया है. इसमें सुदीप किशन, फारिया अब्दुलाह और संपत राज जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. 

Sigma (2026) - IMDb

येझु कदल येझु मलाई

वहीं, रोमांटिक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस फ्राइडे फिल्म ‘येझु कदल येझु मलाई’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. इसमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर का भी तड़का लगने वाला है. इसे तमिल भाषा में रिलीज किया जा चुका है. फिल्म 1 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है.

Yezhu Kadal Yezhu Malai (2024)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment