लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बेटी के लिए चाहिए बिल्कुल हटकर नाम? 30 खूबसूरत नामों की ये लिस्ट कर देगी आपकी तलाश आसान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Baby Girl Names: जब घर में एक नन्ही सी परी कदम रखती है तो ऐसा लगता है मानो पूरी दुनिया की खुशियां एक साथ आंगन में उतर आई हों. उसकी छोटी छोटी और कोमल उंगलियों को पकड़ते ही माता पिता का दिल एक नई उम्मीद और प्यार से भर जाता है. जब घर पर एक बेटी आती है तो वह अपने साथ सिर्फ खुशियां और सुख समृद्धि लेकर ही नहीं आती है, बल्कि कई तरह की जिम्मेदारियां भी लेकर आती है. इन्हीं में से एक जिम्मेदारी होती है इस नन्ही परी के लिए एक नाम की तलाश करना. हर माता पिता की यह चाहत होती है कि वे अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम चुनें जो न सिर्फ सुनने में सुंदर, मॉडर्न और आसानी से बोले जाने तथा याद रखे जाने वाला हो, बल्कि यह नाम कॉमन नामों से हटकर भी होना चाहिए.

अगर आपके घर पर भी एक बेटी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो मॉडर्न होने के साथ ही थोड़ा सा हटकर भी हो, तो आज का यह आर्टिकल इस तलाश में आपकी काफी मदद कर सकता है. आज हम आपके लिए 30 ऐसे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जो सिर्फ सुनने और बोलने में ही आसान नहीं हैं, बल्कि इन नामों के अर्थ भी बहुत ही सुंदर हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपकी बेटी के लिए कुछ मॉडर्न और बिल्कुल ही हटकर नाम

  • आध्या: इस नाम का अर्थ होता है पहला रूप या शुरुआत. यह मां दुर्गा का भी एक नाम है.
  • अन्वी: इस नाम का अर्थ होता है मां लक्ष्मी या प्रकृति से प्यार करने वाली होता है.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है भगवान की कृपा या देखभाल.
  • इरा: इस छोटे और प्यारे नाम का अर्थ मां सरस्वती या धरती होता है.
  • काव्या: जो कला या कविता जैसी खूबसूरत सोच रखती हो उसे काव्या कहते हैं.
  • किरा: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की किरण या रोशनी.
  • मायरा: इस नाम का अर्थ होता है मीठा या बहुत अद्भुत.
  • न्यासा: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र या एक नई शुरुआत.
  • प्रांशु: इस नाम का अर्थ होता है ऊंचा या ऊंचाई को छूने वाला.
  • ऋषिका: जो सच और ज्ञान के रास्ते पर चले उसे ऋषिका कहते हैं.
  • तराना: इस नाम का अर्थ होता है गीत या संगीत की धुन.
  • अवनि: इस नाम का सीधा और सरल अर्थ धरती या जमीन होता है.
  • वियाना: इस नाम का अर्थ खास ज्ञान या फ्रेश हवा होता है.
  • मेहर: इस नाम का अर्थ दया, कृपा या भगवान का दिया आशीर्वाद होता है.
  • सिआ: इस नाम का अर्थ सफेद रोशनी या शांति होता है.
  • अमायरा: इस नाम का अर्थ होता है राजकुमारी या हमेशा सुंदर रहने वाली.
  • जोया: इस छोटे से नाम का अर्थ होता है जिंदगी या खुशमिजाज.
  • जिया: इस नाम का सीधा अर्थ होता है दिल का टुकड़ा या प्यारी.
  • नव्या: जो कभी पुरानी न हो यानी हमेशा नई और मॉडर्न.
  • तानिया: इस नाम का अर्थ परी या तारों की तरह चमकने वाली होता है.
  • आयांशिका: इस नाम का अर्थ भगवान का अंश या ईश्वर का हिस्सा होता है.
  • ध्रुवी: इस नाम का अर्थ मजबूत या ध्रुव तारे की तरह एक जगह टिके रहने वाली होता है.
  • इशानी: यह भगवान शिव की ताकत यानी मां पार्वती का एक नाम है.
  • किआरा: इस नाम का अर्थ चमकदार, साफ या रोशन होता है.
  • मिहिका: सुबह सुबह घास पर दिखने वाली ओस की बूंदों को मिहिका कहते हैं.
  • निहिरा: इस नाम का अर्थ खजाना या बहुत कीमती चीज होता है.
  • परीशा: इस नाम का अर्थ परी जैसी सुंदर होता है.
  • रुद्रिका: भगवान शिव से जुड़ा यह नाम ताकत और हिम्मत का प्रतीक है.
  • तन्वी: इस नाम का अर्थ कोमल या खूबसूरत लड़की होता है.
  • याशिका: जो जिंदगी में बहुत सफलता और नाम कमाए उसे याशिका कहते हैं.

ये भी पढ़ें: बेटी के लिए तलाश रहे हैं छोटा और ट्रेंडी नाम? ये 30 नाम बोलने और याद रखने में हैं बेहद आसान

ये भी पढ़ें: घर के चिराग के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट नाम? ये 30 शॉर्ट और प्यारे नाम जीत लेंगे आपका दिल

The post बेटी के लिए चाहिए बिल्कुल हटकर नाम? 30 खूबसूरत नामों की ये लिस्ट कर देगी आपकी तलाश आसान appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment