लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिर्फ 2 मिनट चेहरे पर रगड़ें ये हल्दी आइस क्यूब्स, कुछ ही दिनों में स्किन पर दिखेगा गजब का निखार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Turmeric Ice Cubes: आज के समय में हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ही साफ और ग्लोइंग दिखाई दे. अक्सर अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं ताकि हमें रिजल्ट जल्दी मिल सके. ये प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स कई बार असर दिखा तो देते हैं लेकिन कई बार इनका बिलकुल ही उल्टा असर भी हमारी स्किन पर पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी काम की होने वाली है जो बिना ज्यादा पैसे और समय खर्च किये नैचुरली साफ और ग्लोइंग चेहरा पाना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से हल्दी आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को कई तरह की दिक्कतों से बचाकर रख सकते हैं. हम आपको इसके बारे में बताएं इससे पहले आपके लिए यह जान लेना ज्यादा जरूरी है कि हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को सिर्फ साफ नहीं करते हैं, बल्कि यह आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ उसे ग्लोइंग भी बनने में मदद करते हैं.

क्या है हल्दी आइस क्यूब?

अगर आप हल्दी आइस क्यूब्स के बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें यह एक आसान घरेलू नुस्खा है जिसमें हल्दी को पानी या फिर अन्य नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के साथ मिक्स करके जमाया जाता है. इसे आइस ट्रे में डालकर अच्छी तरह से जमा दिया जाता है और जब यह पूरी तरह से जम जाए तो इसका इस्तेमाल चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़कर-रगड़कर किया जाता है. जब आप इसका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपको स्किन के जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है और साथ ही आपकी स्किन ज्यादा फ्रेश भी लगने लगती है.

हल्दी आइस क्यूब बनाने का तरीका

हल्दी आइस क्यूब्स को घर पर भी बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले आधे चम्मच हल्दी पाउडर को एक कप बिलकुल ही साफ पानी में डालकर घोलना है. अगर आपके पास गुलाब जल है तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपकी स्किन को ज्यादा ठंडक का एहसास हो और उसे मॉइस्चर भी मिले. आपको हल्दी को पानी के साथ अच्छे से मिक्स करना है ताकि उसमें गांठें न रह जाएं. इसके बाद आपको इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर डीप फ्रीजर में रख देना है. कुछ ही घंटों में आपके हल्दी आइस क्यूब्स बनकर तैयार हो जाएंगे.

स्किन के लिए कैसे है फायदेमंद?

आपकी स्किन के लिए हल्दी आइस क्यूब्स कई तरह के फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की सूजन कम होती है और साथ ही मुंहासों की समस्या से भी आपको धीरे-धीरे छुटकारा मिलने लगता है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन में मौजूद दाग-धब्बे कम होने लगते हैं. इसके अलावा आपकी स्किन भी ज्यादा ठंडी और फ्रेश फील होने लग जाती है. गर्मियों के इन दिनों में तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह आपकी स्किन में मौजूद पोर्स को साफ करता है और साथ ही उसे ज्यादा निखरा हुआ भी बनाता है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

हल्दी आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें. इसके बाद एक हल्दी आइस क्यूब को लें और फिर उसे बिलकुल ही हल्के हाथों से अपने चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. आपको इस क्यूब को बहुत ही ज्यादा देर तक एक ही जगह पर नहीं रखना है. करीबन 2 से 3 मिनट तक चेहरे पर इससे मसाज करने के बाद आपको इसके छोड़ देना है और अपने चेहरे को नैचुरली सूखने देना है. बाद में अगर आप चाहें तो एक लाइट मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

हल्दी भले ही एक नेचुरल चीज है लेकिन फिर भी आपको इसका इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप ज्यादा हल्दी ले लेंगे तो इससे आपकी स्किन कुछ देर के लिए ज्यादा पीली लग सकती है. यह रंग कुछ देर बाद अपने आप साफ भी हो जाएगा. वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट भी करना चाहिए. अगर आपको कोई जलन या फिर एलर्जी फील हो, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

The post सिर्फ 2 मिनट चेहरे पर रगड़ें ये हल्दी आइस क्यूब्स, कुछ ही दिनों में स्किन पर दिखेगा गजब का निखार appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुर्सी पर कपड़े छोड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके चौंकाने वाले नुकसान

घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

बच्चों के शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है ये 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी, स्वाद ऐसा कि मिनटों में चट कर जाएंगे पूरा डब्बा

पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

घर के बाहर यह नाम लिखना माना जाता है बेहद शुभ, खिंची चली आती है समृद्धि और बढ़ता है सौभाग्य

क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

Leave a Comment