लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्याज काटने के बाद हाथ से आती है गंध? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

How to Remove Onion Smell from Hands: रसोई में खाना बनाते समय प्याज काटना तो लगभग रोज का काम है. प्याज के बिना कई सब्जियों और व्यंजनों का स्वाद अधूरा-सा लगता है. लेकिन प्याज काटने के बाद एक परेशानी ऐसी है, जिससे अक्सर लोगों को जूझना पड़ता है. वह है हाथों से आने वाली प्याज की तेज गंध.

कई बार हाथ साबुन से धोने के बाद भी इसकी महक पूरी तरह नहीं जाती और बार-बार हाथ मुंह के पास ले जाने पर इसकी गंध (How to Remove Onion Smell from Hands) महसूस होती रहती है. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से प्याज की गंध को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

नींबू से दूर करें प्याज की गंध

प्याज काटने के बाद हाथों से आने वाली गंध को कम करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आधे नींबू का रस हाथों पर लगाएं और कुछ सेकेंड तक हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद हाथों को सामान्य पानी से धो लें. नींबू की खुशबू हाथों पर मौजूद प्याज की तेज महक को कम करने में मदद करती है. 

PC: Freepik
PC: Freepik

नमक और नींबू का साथ में करें इस्तेमाल

अगर सिर्फ नींबू लगाने से गंध पूरी तरह नहीं जा रही है, तो इसमें थोड़ा नमक मिलाया जा सकता है. एक चुटकी नमक में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर हल्का पेस्ट बना लें. इसे हाथों पर कुछ देर धीरे-धीरे रगड़ें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें.

बेकिंग सोडा (How to Remove Onion Smell from Hands)

प्याज की गंध कम करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लें और उसमें कुछ बूंद पानी डालकर पेस्ट जैसा बना लें. अब इसे हाथों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें. इसके बाद हाथों को अच्छी तरह सुखा लें. अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पहले थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करके देखें.

PC: Freepik
PC: Freepik

स्टील के बर्तन वाली ट्रिक करें ट्राई

प्याज की गंध हटाने के लिए एक आसान घरेलू तरीका स्टील के बर्तन या स्टेनलेस स्टील के नल के साथ हाथ रगड़ना भी है. हाथों को पानी से गीला करें और किसी स्टील की सतह पर कुछ सेकेंड तक हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साबुन से हाथ धो लें. यह तरीका प्याज और लहसुन जैसी तेज गंध को कम करने में मददगार साबित होता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: कपड़ों से आती है पसीने की बदबू? इस आसान घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा

The post प्याज काटने के बाद हाथ से आती है गंध? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment