Hair Care Tips: जब हमारे बाल झड़ने लगते हैं, ड्राई दिखने लगते हैं या स्कैल्प में डैंड्रफ बढ़ जाता है, तो हम सबसे पहले यही सोचते हैं कि शायद हमारा शैंपू ही खराब है. इसके बाद हम दुकान या ऑनलाइन जाकर सबसे महंगा शैंपू खरीद लेते हैं. हमें लगता है कि अगर कोई शैंपू बहुत महंगा है, तो वह बालों के लिए कोई जादुई काम करेगा. लेकिन क्या सच में महंगा शैंपू ही सबसे अच्छा होता है? सच तो यह है कि शैंपू के दाम और उसकी क्वालिटी का आपस में कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं होता. डर्मेटोलॉजिस्ट भी यही मानते हैं कि महंगा शैंपू हमेशा सबसे बेहतर हो, यह जरूरी नहीं है. कोई भी महंगा शैंपू आपके बालों को तब तक फायदा नहीं पहुंचा सकता, जब तक वह आपके बालों की जरूरत के हिसाब से न बना हो. कई बार एक सस्ता और सिंपल शैंपू भी बहुत बढ़िया काम कर जाता है.
अगर आप अपने बालों की सही तरीके से देखभाल करना चाहते हैं और उन्हें लंबे समय तक हेल्दी और सुंदर बनाये रखना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए. इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको यह समझ में आ जाएगा कि किस तरह से बालों की देखभाल करने के लिए किसी महंगे शैंपू या प्रोडक्ट की नहीं, बल्कि कुछ अन्य जरूरी चीजों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी हो जाता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शैंपू के पीछे लिखे इंग्रीडिएंट्स पढ़ें
स्किन और हेयर एक्सपर्ट्स का कहना है कि, शैंपू खरीदते समय उसके विज्ञापन या ब्रांड नेम पर जाने के बजाय बोतल के पीछे लिखी इंग्रीडिएंट्स को पढ़ना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. महंगे शैंपू अक्सर सिर्फ बड़े ब्रांड नेम, अट्रैक्टिव पैकिंग और अच्छी खुशबू की वजह से महंगे होते हैं. कोई भी शैंपू खरीदने से पहले आपको यह देखना है कि शैंपू में कौन से केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है. 'सल्फेट' और 'पैराबेन' जैसे केमिकल बालों को तुरंत तो साफ कर देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे बालों का नेचुरल ऑयल खत्म कर देते हैं. इससे बाल ड्राई, बेजान और कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसलिए हमेशा ऐसा शैंपू चुनें जिस पर 'सल्फेट-फ्री' और 'पैराबेन-फ्री' लिखा हुआ हो.
अपने बालों और स्केल्प को समझें
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) की रिसर्च के अनुसार, सही शैंपू वही है जो आपकी स्केल्प के टाइप से मैच करे. हर इंसान के बाल एक जैसे नहीं होते. किसी के सिर में बहुत ऑयल बनता है, तो किसी का स्कैल्प बहुत ड्राई सी होती है. अगर आपकी स्केल्प ऑयली है और आप ड्राई बालों वाला महंगा शैंपू लगा लेंगे, तो आपके बाल और भी ज्यादा चिपचिपे हो जाएंगे. वैसे ही, ड्राई बालों पर ऑयली स्केल्प वाला शैंपू लगाने से बाल और ज्यादा ड्राई हो जाएंगे. इसलिए प्राइस टैग देखने के बजाय यह देखें कि शैंपू आपके स्केल्प टाइप का है या नहीं.
ये भी पढ़ें: नारियल तेल लगाने के बाद भी बाल रहते हैं ड्राई और उलझे? तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, बाल फिर से दिखेंगे सॉफ्ट एंड शाइनी
नेचुरल और हर्बल चीजों को चुनें
ब्रांडेड और महंगे शैंपू में बहुत ज्यादा झाग और खुशबू बनाने के लिए तरह-तरह के सिंथेटिक केमिकल मिलाए जाते हैं. रिसर्च बताती है कि ये केमिकल लंबे समय में स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसकी जगह ऐसे शैंपू ढूंढें जिनमें नेचुरल चीजें हों जैसे कि आंवला, रीठा, शिकाकाई, एलोवेरा, भृंगराज, नारियल तेल और टी-ट्री ऑयल. ये सारी चीजें हमारे घरों में सालों से इस्तेमाल होती आई हैं. ये बिना किसी नुकसान के बालों को अंदर से नरिशमेंट देती हैं और जड़ों को मजबूत बनाती हैं.
स्कैल्प के पीएच लेवल का भी ख्याल रखें
साइंटिफिक स्टडीज से पता चला है कि हमारे स्कैल्प का एक नेचुरल बैलेंस होता है, जिसे पीएच लेवल कहा जाता है. स्कैल्प का पीएच लेवल लगभग 4.5 से 5.5 के बीच होता है. अगर आप ऐसा शैंपू इस्तेमाल करते हैं जिसमें केमिकल बहुत हार्श हैं, तो स्कैल्प यह बैलेंस बिगड़ जाता है. इससे स्कैल्प में इचिंग, ड्राइनेस और डैंड्रफ की परेशानी शुरू हो जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक अच्छा शैंपू वही होता है जो आपके सिर के इस पीएच बैलेंस को बनाए रखे, फिर चाहे वह शैंपू 100 रुपये का हो या 1,000 रुपये का.
एक्सपर्ट्स का सीक्रेट टिप
हेयर केयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आप चाहे दुनिया का सबसे महंगा शैंपू ले आएं, लेकिन अगर आपको उसे लगाने का सही तरीका नहीं पता, तो कोई फायदा नहीं होगा. कभी भी शैंपू को सीधे अपने सूखे बालों पर मत लगाएं. सबसे पहले बालों को सादे पानी से अच्छे से गीला करें. फिर थोड़ा सा शैंपू हाथ में लेकर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं और सिर्फ अपने स्केल्प पर हल्के हाथों से रगड़ें. बालों की लंबाई पर शैंपू अलग से घिसने की जरूरत नहीं होती, जब आप सिर धोएंगे तो झाग के साथ पूरे बाल अपने आप साफ हो जाएंगे. इसके अलावा, बालों को कभी भी बहुत गर्म पानी से न धोएं, इससे बाल झड़ने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: झड़ते बालों से परेशान होकर खरीद रहे हैं महंगे तेल? घर पर बनाएं आंवले का ये खास तेल, जानें लगाने का सही तरीका
The post क्या महंगा शैंपू ही बालों के लिए बेहतर होता है? सिर्फ कीमत नहीं, खरीदते समय इन बातों पर भी दें ध्यान appeared first on Prabhat Khabar.

