लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कैप्टन स्मित बेहद…’, ABP न्यूज से बातचीत में क्या बोले पायलट माछर के पड़ोसी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में चाकू लगने की वजह से भारतीय पायलट स्मित माछर गंभीर चोट आई है. उन्होंने हमले से फ्लाइट को बचाया जिसकी वजह से दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है. माछर के पड़ोसियों को भी उन पर गर्व हो रहा है. कैप्टन स्मित के पड़ोसी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की और बताया कि माछर क्विक थिंकर हैं.

कैप्टन स्मित के पड़ोसी डॉक्टर जिनेश शाह ने एबीपी न्यूज से बातचीत की और बताया की स्मिट को 15 साल से जानते हैं. वो खुद की एकेडेमी चलाते हैं जहां वो कैप्टेंस को ट्रेन करते हैं. उनके दो बच्चे हैं माता पिता है वो काफी क्विक थिंकर हैं और पूरे पड़ोसियों को उनपर गर्व है.

180 लोगों की जान बचाई

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान भारतीय पायलट स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से अचानक 17 हजार फीट नीचे आ गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट खोला. जिससे क्रू और बाकी यात्री हमलावर पर काबू पा सकें. स्मित पर हमला करने के बाद विमान 34 हजार फीट की ऊंचाई से अचानक 17 हजार फीट नीचे आ गया. बाद में विमान की इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई. इस विमान में 180 लोग सवार थे.

पीएम मोदी से लेकर इजरायल के नेतन्याहू तक हर कोई कैप्टन स्मित की तारीफी कर रहा है. पीएम मोदी ने लिखा, कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

नेतन्याहू ने की तारीफ

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी माछर की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम. उन्होंने गंभीर रूप से घायल होने और चाकू मारे जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और मुकाबला किया. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू में करने में मदद की, जिससे एक बहुत बड़ा विमान हादसा होने से टल गया.’

ये भी पढ़ें: फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- ‘माफी मांगते हैं कि…’

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment