लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि के व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना 9 दिन बिस्तर पर बिताने की आ सकती है नौबत!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के ये आने वाले नौ दिन भक्ति, पूजा-पाठ और एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी से भरे हुए होते हैं. इन दिनों में बहुत से लोग माता रानी को खुश करने और अपने मन की शांति के लिए उपवास यानी व्रत रखते हैं. वैसे तो सही तरीके से व्रत रखना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि इससे हमारे शरीर और पेट को अंदर से साफ होने का मौका मिलता है. लेकिन समस्या तब आती है जब लोग अनजाने में या फिर सही जानकारी न होने की वजह से खाने-पीने में कुछ बड़ी गलतियां कर बैठते हैं. व्रत के समय की गई जरा सी लापरवाही भी आपकी तबीयत खराब कर सकती है. इसकी वजह से सिर में तेज दर्द, चक्कर आना, पेट में गैस या एसिडिटी होना और बहुत ज्यादा थकान महसूस होने लगती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका व्रत बिना किसी दिक्कत के खुशी-खुशी पूरा हो और आप एकदम फिट रहें, तो आपको खाने-पीने से जुड़ी 5 आम गलतियों से बचना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

दिनभर भूखे रहना या बहुत देर तक कुछ न खाना

कई लोगों को लगता है कि व्रत रखने का मतलब है पूरे दिन कुछ भी न खाना. वे सुबह से लेकर शाम या रात तक बिल्कुल भूखे रहते हैं और सीधे रात में ही खाना खाते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आपका यह तरीका आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही गलत साबित हो सकती है. जब हमारा पेट बहुत लंबे समय तक खाली रहता है, तो उसमें एसिड बनने लगता है. इससे पेट में जलन, एसिडिटी और सिरदर्द शुरू हो जाता है. साथ ही, शरीर का ब्लड शुगर लेवल अचानक गिर जाता है, जिससे चक्कर आने लगते हैं और हाथ-पैर कांपने लगते हैं. इसलिए व्रत में खुद को लंबे समय तक भूखा मत रखिए और हर 2 से 3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते या पीते रहें. आप भुने हुए मखाने, कोई भी फल, थोड़ी सी मूंगफली या नारियल पानी ले सकते हैं ताकि आपके शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहे और पेट भी हल्का रहे.

कम पानी पीना या पानी पीना भूल जाना

कामकाज या फिर पूजा-पाठ के चक्कर में अक्सर हम पूरे दिनभर में बहुत ही कम पानी पीने लग जाते हैं. इसके अलावा कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें पानी पीने का ख्याल भी नहीं रहता है. जब शरीर में पानी की कमी यानी कि डिहाइड्रेशन होने लगती है. इसकी वजह से शरीर में सुस्ती छाने लगती है, स्किन ड्राई हो जाती है, सिर भारी होने लगता है और पेट साफ न होने यानी कब्ज की समस्या हो जाती है. इसके अलावा पानी न पीने की वजह से शरीर की गंदगी भी बाहर नहीं निकल पाती. इसलिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का टारगेट रखें. अगर बार-बार सादा पानी पीने का मन न करे, तो आप नींबू पानी, नारियल पानी, पतली छाछ या लस्सी भी पी सकते हैं. इससे आपका शरीर अंदर से हाइड्रेटेड, ठंडा और रिफ्रेश रहेगा.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में दोपहर होते-होते खत्म हो जाती है एनर्जी और आने लगते हैं चक्कर? पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

बहुत ज्यादा तला-भुना और हैवी खाना खाना

आजकल व्रत के नाम पर बाजार में कुट्टू की पूरी, साबूदाने के वड़े, आलू की टिक्की, पकौड़े और चिप्स जैसी चीजें खूब मिलती हैं. स्वाद के चक्कर में लोग इन्हें भरपेट खा लेते हैं. बहुत ज्यादा तेल और घी वाला यह खाना पचने में बहुत भारी होता है. इसे खाने के बाद पेट में भारीपन, गैस, अपच और बहुत ज्यादा आलस आने लगता है. सबसे बड़ी बात, ऐसा खाना खाने से व्रत में वजन घटने के बजाय और बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं और सादा-हल्का खाना चुनें. साबूदाने के वड़े तलने की जगह साबूदाने की हल्की खिचड़ी बनाएं, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी की जगह पतली रोटी या चिल्ला बनाकर खाएं, और उबले हुए आलू में थोड़ा सा सेंधा नमक, हरा धनिया व काली मिर्च मिलाकर खाएं.

जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें खाना

व्रत में जब इंस्टेंट एनर्जी चाहिए होती है, तो इस चक्कर में लोग बहुत सारा हलवा, खीर, मेवे की मिठाइयां या मीठे जूस पीने लगते हैं. चीनी खाने से एक बार तो इंस्टेंट एनर्जी मिल जाती है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद शुगर लेवल बहुत तेजी से नीचे गिरता है. इससे आपको पहले से भी ज्यादा थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है. बहुत ज्यादा चीनी खाने से बार-बार प्यास लगती है और पेट भी खराब हो सकता है. इसलिए बाजार की रिफाइंड शुगर की जगह नेचुरल मिठास वाले नेचुरल फ्रूट्स खाएं जैसे कि सेब, केला, संतरा, अनार या तरबूज. अगर आप घर पर खीर या हलवा बना भी रहे हैं, तो उसमें वाइट शुगर की जगह थोड़ा सा गुड़, खजूर या धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है.

बार-बार चाय या कॉफी पीना

व्रत के दौरान शरीर और दिमाग में महसूस हो रही सुस्ती को दूर करने और भूख को दबाने के लिए कई लोग दिनभर में 4 से 5 बार चाय या फिर कॉफी पी लेते हैं. आपको शायद इसका अंदाजा भी न हो, लेकिन खाली पेट चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है. इनमें मौजूद कैफीन पेट की अंदरूनी लेयर को नुकसान पहुंचाता है, जिससे सीने में जलन, भयंकर एसिडिटी और घबराहट होने लगती है. इसके अलावा चाय ज्यादा पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है. इसीलिए पूरे दिन में 1 या 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं और इसे कभी भी एकदम खाली पेट न लें. चाय का मन करे तो उसकी जगह ग्रीन टी, हर्बल टी या भुने हुए जीरे का गुनगुना पानी पिएं, यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखेगा और पेट को ठंडक देगा.

ये भी पढ़ें: इस दुर्गा पूजा घर पर बनाएं बंगाल की ये 5 मशहूर मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

The post नवरात्रि के व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना 9 दिन बिस्तर पर बिताने की आ सकती है नौबत! appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment