यूपी के शाहजहांपुर स्थित सूथा गांव के पुराने शिव मंदिर परिसर में बुधवार रात दो साधुओं की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। उनके शव जला दिए। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी सुमित सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मंदिर पर कब्जा करना चाहता था। वह कई दिनों से दोनों साधुओं को मंदिर छोड़कर जाने के लिए कह रहा था।

2 of 12
मृतक गोपालदास और बिहारीदास
– फोटो : अमर उजाला
40 साल से कर रहे थे मंदिर की सेवा
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गोपालदास (75) करीब 40 वर्षों से मंदिर में रहकर सेवा कर रहे थे। उनके शिष्य बिहारी दास (60) भी सेवा करते थे। सुमित सिंह कई दिनों से दोनों साधुओं के पास जाकर बैठता था और उन्हें मंदिर छोड़कर जाने के लिए कहता था। साधुओं ने उसकी बात नहीं मानी तो बुधवार रात दस बजे वह घर से लोहे की रॉड लेकर निकल गया।

3 of 12
जले हुए शव
– फोटो : अमर उजाला
मंदिर में रखे घी से लगा दी आग
एसपी के मुताबिक, रात 12 बजे वह मंदिर पहुंचा और तख्त पर सो रहे गोपालदास पर ताबड़तोड़ वार किए। उनकी मौत के बाद पास में सो रहे बिहारीदास की भी हत्या कर दी। मंदिर में रखे घी-तेल आदि को डालकर दोनों के शव जला दिए। इसके बाद सुमित घर जाकर सो गया। सुबह छह बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अंदर से धुआं उठते देखा तो मंदिर के सर्वेसर्वा शिवकुमार सिंह को कॉल की।

4 of 12
हत्यारोपी सुमित
– फोटो : अमर उजाला
आरोपी पर दर्ज हैं सात मामले, पिता पर भी कर चुका है हमला
सुमित पर मारपीट, वाहन में आग लगाने और पशुओं की हत्या समेत सात मामले दर्ज हैं। दिसंबर 2025 में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गया था और अगस्त में हरियाली तीज के दौरान पिता उसकी जमानत कराकर घर लाए थे। उस पर अपने पिता पर चाकू से हमला करने का भी आरोप है।

5 of 12
इसी मंदिर में सुमित ने की साधुयों की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
मंदिर और उससे जुड़ी तीन बीघा जमीन पर थी सुमित की नजर
आरोपी सुमित की नजर मंदिर और उससे जुड़ी तीन बीघा जमीन पर थी। ग्रामीणों का कहना है कि वह आए दिन मंदिर पहुंचकर बिहारीदास को वहां से चले जाने के लिए धमकाता था। बुधवार शाम को भी उसके मंदिर पहुंचने और वहां मौजूद लोगों को धमकाने की बात सामने आई है। घर से निकलने से पहले उसने परिजनों से भी मारपीट की थी। इसके बाद वे घर छोड़कर गांव में ही परिचितों के यहां चले गए थे।

