लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:चुनाव के पहले भाजपा के मोर्चों की नई टीम घोषित, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष – Up: Bjp Announces New Front Team Ahead Of Elections, Anas Usmani Becomes State President Of Minority Front

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 लंबे समय तक चिंतन-मंथन और लामबंदी के बाद प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मोर्चों के प्रदेश की नई टीम का एलान कर दिया है। इनमें किसान मोर्चा, महिला मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा शामिल है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनस साजिद उस्मानी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही महिला, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इन टीमों में दर्जनों जातियों के कार्यकर्ताओं को स्थान देकर पार्टी ने जातीय के साथ ही क्षेत्रीय समीकरणों का खास ख्याल रखा है। नई टीम में असंतुष्ट चल रहे पूर्व सांसद कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर को अनुसूचित मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है। वहीं, एमएलसी रामचंद्र प्रधान को भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि इन मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा तो काफी पहले हो गई थी, लेकिन आपसी खींचतान के चलते मोर्चो के नई टीम का गठन लटका हुआ था। कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही प्रदेश में के खाली चल रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अनस साजिद उस्मानी की नियुक्ति की गई है। ये अब तक प्रदेश मोर्चा में प्रदेश मंत्री थे। कानपुर के रहने वाले अनस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी के पुत्र हैं।

सभी मोर्चा के टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक व सह-संयोजक, कार्यालय मंत्री व सह मंत्री, शोध विभाग प्रमुख और सह प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है।

जातीय समीकरण पर खास फोकस

मोर्चों की नई टीम में पार्टी ने सवर्ण. पिछड़े और दलित समाज से आने वाले दर्जनों जातियों को प्रतिनिधित्व देकर जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। खास तौर से पिछड़ा वर्ग, महिला और किसान मोर्चा में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। टीम में बिंद, निषाद, जाट, लोध, मौर्य, शाक्य, गुर्जर, वैश्य, कुशवाहा, विश्वकर्मा, राजभर, निषाद, सैनी, पाल समेत दलित समाज के कई जातियों को स्थान दिया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विमान के कॉकपिट में हथियार कैसे गया?:ओमानी सह-पायलट की जांच में कहां चूक हुई, इस्राइली अधिकारी ने क्या बताया? – How Did The Weapon Enter The Cockpit? Israeli Official Explains Gaps In Omani Co-pilot Screening

दो साधुओं का कत्ल:मारने से पहले साथ सोया, रॉड से किया हमला; शवों पर घी डाल लगा दी आग; ये था हत्यारे का मकसद – Two Sadhus Murdered In A Temple In Shahjahanpur Killer Burned The Bodies

दिव्यांगजनों के लिए फास्टैग नियमों में बदलाव:बार-बार रिन्यूअल से मुक्ति, जानें अब कितने वर्षों तक मिलेगी छूट? – Morth Revises Exempted Fastag Rules For Divyangjan: Extended Validity Up To 5 Years To Boost Ease Of Living

वनडे विश्व कप 2027:किस टीम के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत? देखें टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम – Odi World Cup 2027 India Match Schedule Venue Fixtures Time Table All You Need To Know

दिल्ली नई ईवी नीति का असर:शुरुआती तीन महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन कितने बढ़े? – Delhi Ev Policy: Electric Two-wheeler Registrations Surge 30% In First 3 Months; Govt Approves Charging Sites

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर:धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही फिजा, एक दिन में 37 अंक बढ़ा एक्यूआई – Delhi S Air Quality Is Gradually Moving Towards Poor Category

Leave a Comment