लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Michael Box Office Collection Day 7 Michael Jackson Biopic Complete One Week In Front Of Akshay Bhooth Bangla – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इस पूरे हफ्ते ‘माइकल’ ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भी डटकर सामना किया। अब जानते हैं एक हफ्ते में कितनी हुई ‘माइकल’ की कुल कमाई और कैसा रहा आज का कलेक्शन?




Michael Box Office Collection Day 7 Michael Jackson Biopic Complete One Week In Front Of Akshay Bhooth Bangla

माइकल
– फोटो : यूट्यूब


सातवें दिन की कमाई

‘माइकल’ के पहले गुरुवार की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘माइकल’ ने अपने पहले गुरुवार को सातवें दिन 1.36 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही एक हफ्ते में इस अंग्रेजी फिल्म की कुल कमाई 24.81 करोड़ रुपए हो गई है।


Michael Box Office Collection Day 7 Michael Jackson Biopic Complete One Week In Front Of Akshay Bhooth Bangla

माइकल
– फोटो : यूट्यूब


‘माइकल’ का कलेक्शन

  • फिल्म ‘माइकल’ ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था।
  • इससे एक दिन पहले फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • फिर वीकएंड में कमाई बढ़ी। इसने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.25 और 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
  • हालांकि, मंडे टेस्ट में कमाई में गिरावट आ गई और सिर्फ 2.25 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
  • मंगलवार को कलेक्शन में फिर मामूली इजाफा देखा गया और कमाई 2.40 करोड़ रुपये रही।
  • फिर बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपए जुटा पाए।
  • अब सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.36 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाए हैं।


Michael Box Office Collection Day 7 Michael Jackson Biopic Complete One Week In Front Of Akshay Bhooth Bangla

माइकल फिल्म
– फोटो : सोशल मीडिया


‘भूत बंगला’ समेत हिंदी फिल्मों का डटकर किया मुकाबला

‘माइकल’ ने पूरे एक हफ्ते अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और अपने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर बनी ‘धुरंधर 2’ का डटकर सामना किया। इस दौरान ‘माइकल’ के साथ ही रिलीज हुई ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ कब आई और कब चली गई, पता भी नहीं चला। फिलहाल अब देखना ये है कि ‘माइकल’ दूसरे हफ्ते में कैसा प्रदर्शन कर पाती है।


Michael Box Office Collection Day 7 Michael Jackson Biopic Complete One Week In Front Of Akshay Bhooth Bangla

माइकल फिल्म
– फोटो : सोशल मीडिया


फिल्म में दिखा माइकल जैक्सन का सफर

फिल्म ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। ‘माइकल’ के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्लाईदुबई मामला:’ईरान का विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है’, राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या-क्या कहा? – Trump Says Iran May Be Linked To Flydubai Copilot As Investigators Try To Establish Motive

Mrunal Thakur And Huma Qureshi Starrer Film Pooja Meri Jaan Movie Review Raise Question On One Sided Love – Entertainment News: Amar Ujala

फ्लाईदुबई मामले के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में बड़ा बदलाव:एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, ऐसे होगी जांच – Flydubai Incident Triggers Airport Security Review: Full Body Scanners To Be Installed For Enhanced Screening

विमान के कॉकपिट में हथियार कैसे गया?:ओमानी सह-पायलट की जांच में कहां चूक हुई, इस्राइली अधिकारी ने क्या बताया? – How Did The Weapon Enter The Cockpit? Israeli Official Explains Gaps In Omani Co-pilot Screening

दो साधुओं का कत्ल:मारने से पहले साथ सोया, रॉड से किया हमला; शवों पर घी डाल लगा दी आग; ये था हत्यारे का मकसद – Two Sadhus Murdered In A Temple In Shahjahanpur Killer Burned The Bodies

यूपी:चुनाव के पहले भाजपा के मोर्चों की नई टीम घोषित, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष – Up: Bjp Announces New Front Team Ahead Of Elections, Anas Usmani Becomes State President Of Minority Front

Leave a Comment