लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US-ईरान युद्ध की लागत पर मचा कोहराम; क्या पेंटागन छुपा रहा है असली आंकड़े? सीनेटर का दावा- रोजाना फूंके जा रहे हैं 2 अरब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की लागत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पेंटागन अधिकारियों ने कांग्रेस की सुनवाई में बताया कि अब तक इस युद्ध पर करीब 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं. हालांकि इस आंकड़े पर विशेषज्ञों और विश्लेषकों ने सवाल उठाए हैं और इसे कम आंका गया खर्च बताया है.

25 अरब डॉलर के आंकड़े पर उठे सवाल

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन द्वारा दिया गया 25 अरब डॉलर का आंकड़ा वास्तविक लागत से काफी कम हो सकता है. एजेंसी के विश्लेषण के अनुसार, केवल हथियार, क्षतिग्रस्त उपकरण और संचालन खर्च मिलाकर ही करीब 14 अरब डॉलर का खर्च आता है.

खर्च का आंशिक ब्योरा

रिपोर्ट के अनुसार, इस 14 अरब डॉलर में लगभग 8 अरब डॉलर हथियारों (म्यूनिशन) पर, 5 अरब डॉलर क्षतिग्रस्त विमान और उपकरणों की मरम्मत व बदलने पर और करीब 1 अरब डॉलर विमानवाहक पोत और 16 विध्वंसक जहाजों के संचालन पर खर्च हुए हैं. यह युद्ध 28 फरवरी से शुरू हुआ था. विशेषज्ञों का कहना है कि इस आंकड़े में कई अहम खर्च शामिल ही नहीं हैं. इसमें पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों की मरम्मत, युद्ध से पहले की तैनाती लागत और मौजूदा नौसैनिक नाकेबंदी का खर्च शामिल नहीं किया गया है. पेंटागन के कार्यवाहक कंट्रोलर जूल्स हर्स्ट ने कहा कि प्रस्तुत आंकड़े में इस्तेमाल किए गए हथियार और संचालन लागत शामिल हैं, लेकिन उन्होंने पूरा ब्योरा नहीं दिया.

विशेषज्ञों ने बताया ‘लो बॉल फिगर’

स्टिमसन सेंटर की वरिष्ठ फेलो केली ग्रीको ने कहा कि 25 अरब डॉलर का आंकड़ा युद्ध की वास्तविक लागत को पूरी तरह नहीं दर्शाता. वहीं सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के अनुसार केवल हथियारों पर ही 25 अरब डॉलर खर्च हो सकता है. सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने पहले दावा किया था कि युद्ध का खर्च रोजाना 2 अरब डॉलर तक हो सकता है, जिसे उन्होंने भी कम आंका गया बताया.

रक्षा मंत्री की पहली सुनवाई

युद्ध शुरू होने के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 29 अप्रैल को पहली बार कांग्रेस में पेशी दी. करीब 6 घंटे चली सुनवाई में 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट पर चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने युद्ध की लागत और हथियारों के भंडार पर पड़ रहे असर को लेकर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों से बहस की. सुनवाई के दौरान हेगसेथ ने यह बताने से परहेज किया कि युद्ध कितने समय तक चलेगा और आगे कितना खर्च बढ़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले, जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई, की जांच जारी है. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ गुरुवार को भी कांग्रेस में सुनवाई का सामना करेंगे. युद्ध की लागत और रणनीति को लेकर यह बहस फिलहाल जारी रहने की उम्मीद है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘नहीं जाएंगे पाकिस्तान…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज

पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद

Iran-US War: ‘तूफान आ रहा है’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट से मची हलचल, क्या कुछ होने वाला है बड़ा?

ट्रंप और पुतिन के बीच बढ़ती गलबहियां से नाराज, यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत जूली डेविस देने जा रहीं इस्तीफा

‘शांति की बात, लेकिन जंग जैसे कदम…’, ट्रंप की नीति पर एक्सपर्ट ने उठा दिए बड़े सवाल

ईरान की अंदरूनी ‘पावर वॉर’ में गालिबाफ बनाम जलीली! क्या बिखर जाएगी आयतुल्लाह की सत्ता, अमेरिका को कैसे मिल रहा फायदा?

Leave a Comment