लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1 लाख डॉलर से ज्यादा फीस, H-1B वीजा पर US का नया प्लान! भारत पर क्या असर?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में एच-1बी (H-1B) वीजा को लेकर एक नया और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने सभी को एक बार फिर से हैरान कर दिया है. दरअसल, अमेरिकी के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) ने एच-1बी वीजा के आवेदनों की फीस में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव दिया है. विभाग ने बताया कि वीजा आवेदनों की फीस को अब 1,03,265 डॉलर करने का प्रस्ताव दिया गया है. हालांकि, यह बढ़ी हुई फीस सिर्फ कुछ ही वीजा आवेदनों पर लागू होगी.

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की तरफ से दिया गया यह प्रस्ताव अमेरिका की फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित किया गया है. जिसके मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से पिछले साल एच-1बी वीजा के लिए शुरू की गई एक लाख डॉलर की विवादित फीस बढ़ोत्तरी का भुगतान अब एक फॉर्मल रेगुलेटरी जरूरत बन जाएगी.

लोगों के विचार जानने के लिए दिया जाएगा 30 दिनों का समय

इस नए प्रस्तावित नियम को अब अगले 30 दिनों के लिए लोगों के बीच रखा जाएगा, जिस पर अमेरिका के नागरिक इस प्रस्तावित नियम को लेकर अपने विचार रखेंगे और इसके बाद होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट इस प्रस्ताव को इस साल के आखिर तक अंतिम रूप से दे सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी प्रशासन की तरफ से यह बड़ा कदम एच-1बी वीजा प्रोग्राम को लेकर बढ़ी अनिश्चितता के बीच उठाया गया है, जिसमें विशेष तौर पर भारतीय मूल के कामगारों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. 

ट्रंप ने पिछले साल H-1B के लिए 1 लाख डॉलर की फीस की थी तय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल 2025 में दो राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद एच-1बी वीजा प्रोग्राम को लेकर एक चौंकाने वाला फैसले का ऐलान किया था. उन्होंने एच-1बी वीजा के आवेदन करने के लिए एक लाख डॉलर की फीस को निर्धारित कर दिया था. ट्रंप के इस फैसले के बाद काफी ज्यादा विवाद हुआ था. हालांकि, उनका वह आदेश इस साल सितंबर महीने में यानी अगले महीने खत्म हो रहा है, लेकिन इस फैसले में ऐसे नियम बनाने का निर्देश दिया गया था, जिससे यह पेमेंट स्थायी हो जाए. 

यह भी पढ़ेंः तेहरान जाने से पहले मुनीर को ट्रंप का फोन, वॉर पर जानें क्या दिया मैसेज

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment