लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आवारापन 2’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दी मात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इमरान हाशमी स्टारर और नितिन कक्कड़ निर्देशित ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो छप्परफाड़ कमाई की ही थी वहीं इसका दूसरा वीकेंड भी जबरदस्त रहा. इस बीच इस फिल्म ने ‘सुपर-डुपर हिट’ का टैग भी अपने नाम कर लिया है. अब जानते हैं दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इस फिल्म की कमाई कितनी रही?

‘आवारापन 2’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा देगी. शानदार म्यूजिक और नॉस्टैल्जिया फैक्टर ‘आवारापन 2’ के लिए काम कर गया और इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों के दिलों में बस गई. ये फिल्म महज 11 दिनों में अपनी 45 करोड़ की लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और फिलहाल भर-भरकर मुनाफा बटोर रही है. इन सबके बीच दूसरे मंडे यानी 11वें दिन इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त मंदी देखी जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई 139 करोड़ रुपये हुई है.
  • बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ कमाए थे.
  • इसके बाद इसने 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए.
  • 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 8.25 करोड़ कमा डाले.
  • इसके बाद ‘आवारापन 2’ ने दूसरे संडे भी कमाई में उछाल दिखाया और 8.75 करोड़ की कमाई की थी.

 

ये भी पढ़ें:-‘बंदर’ से ‘माइकल’ तक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज

‘आवारापन 2’ साल 2026 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
‘आवारापन 2’ की कमाई में 11वें दिन बेशक मंदी देखी गई लेकिन इस फिल्म ने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. दरअसल 139  करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘आवारापन 2’ ने साल की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. इसी के साथ इमरान हाशमी की फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ (137.93 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को माते दे दी है. ये अब भारत में 2026 की बॉलीवुड की 5वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट ‘धमाल 4’ (177.91 करोड़ रुपये) है.

ये हैं साल की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

  • धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़
  • भूत बंगला – 199.23 करोड़
  • धमाल 4 – 177.91 करोड़
  • आवारापन 2 – 139 करोड़ (11 दिन)
  • वेलकम टू द जंगल – 137.93 करोड़

‘आवारापन 2’ स्टार कास्ट
‘आवारापन 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन नितिन ककक्ड़ ने किया है और ये साल 2007 में आई मोहित सूरी निर्देशित ‘आवारापन’ की सीक्वल है. 

ये भी पढ़ें:-‘एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?’ मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment