लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RCB vs KKR Pitch Report: रायपुर में होगी बेंगलुरु और कोलकाता की भिड़ंत, जानिए कैसी रहेगी पिच? किसे मिलेगा फायदा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होने वाला मैच IPL 2026 प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वेन्यू पर खेले गए इस सीजन के पहले और पिछले मैच में RCB ने मुंबई को हराया था. जानिए आज के मैच में यहां की पिच किस तरह की रहने वाली है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी 11 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. आज जीतकर RCB के 16 अंक हो जाएंगे. लेकिंन बेंगलुरु का नेट रन रेट पहले स्थान पर मौजूद गुजरात से काफी अच्छा (+1.103) है, इसलिए जीतकर वह टॉप पर पहुंच जाएंगे. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है, टीम ने 10 में से 4 मैच जीते हैं और 1 अंक उन्हें मैच रद्द होने की वजह से मिला था. कोलकाता लगातार चार मैच जीतकर आ रही है, आज भी वह इस मोमेंटम को बनाए रखना चाहेंगे. कोलकाता अपने चारों मैच जीतकर 17 अंकों तक पहुंच सकती है.

RCB vs KKR मैच में कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर का मौसम आज मैच के अनुकूल है, बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के शुरूआती 1 घंटे में तापमान 37-38 डिग्री रहेगा, जो 8:30 बजे के बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

RCB vs KKR मैच की पिच रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है, यहां बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतियां रहती हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को सावधान रहने की जरुरत होगी. यहां पॉवरप्ले में भी गेंदबाज हावी हो सकते हैं, इसलिए ओपनर्स को रिस्की शॉट लेने से बचना और विकेट बचाए रखने के बारे में सोचना होगा. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 रन तक बना ले तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम पर अतिरिक्त दबाव आ जाएगा.

रायपुर के इस स्टेडियम में पहली पारी का एवरेज स्कोर 165 रन है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि यहां ओस का असर भी देखने को मिल सकता है. इसी ग्राउंड पर पिछले मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे, सूर्यकुमार यादव भी खाता नहीं खोल पाए थे. इस मैदान की बॉउंड्री बड़ी है, इसलिए छक्के-चौके भी आसानी से नहीं लगेंगे.

यह भी पढ़ें- पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

लाइव कहां देखें मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव प्रसारण शाम को 6:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. टॉस 7 बजे और मैच 7:30 बजे शुरू होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment