लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रसोई का दरवाजा कहीं गलत दिशा में तो नहीं? वास्तु में ये दिशा मानी जाती है शुभ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kitchen Vastu Tips: घर बनाते समय किचन की दिशा और उसकी बनावट पर खास ध्यान दिया जाता है. वास्तु शास्त्र में किचन को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, क्योंकि यहां परिवार के लिए भोजन तैयार होता है.

सिर्फ गैस, चूल्हा और सामान रखने की जगह ही नहीं, बल्कि किचन का दरवाजा किस दिशा में खुलता है, इसे लेकर भी कई वास्तु मान्यताएं हैं.  अगर आप भी नया घर बनवा रहे हैं या किचन में बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो दरवाजे की दिशा (Kitchen Vastu Tips) का ध्यान रख सकते हैं. 

किचन के दरवाजे के लिए कौन सी दिशा मानी जाती है शुभ?

वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ बाबा बिमलेश कुमार के अनुसार, किचन के दरवाजे की दिशा तय करते समय घर की पूरी संरचना और किचन की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए. आमतौर पर किचन का दरवाजा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है. हालांकि हर घर का नक्शा अलग होता है, इसलिए केवल एक दिशा के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

पूर्व दिशा में किचन का दरवाजा (Kitchen Vastu Tips)

पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है. वास्तु की मान्यताओं में इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए अगर किचन का दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुलता है, तो इसे अच्छा विकल्प माना जाता है.  खासकर सुबह की रोशनी किचन तक आसानी से पहुंच सके तो जगह भी ज्यादा खुली और रोशन महसूस होती है. 

उत्तर दिशा का दरवाजा भी हो सकता है अच्छा

उत्तर दिशा में किचन का दरवाजा होना भी वास्तु के हिसाब (Kitchen Vastu Tips) से ठीक माना जाता है. अगर घर की बनावट ऐसी है कि किचन का प्रवेश द्वार उत्तर दिशा में आसानी से बनाया जा सकता है, तो इसे विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है.  

पश्चिम दिशा के दरवाजे को भी दे सकते हैं जगह

कई घरों में जगह की कमी या नक्शे के कारण किचन का दरवाजा पश्चिम दिशा में बनाना पड़ता है. वास्तु की मान्यताओं के अनुसार पश्चिम दिशा का दरवाजा भी कुछ परिस्थितियों में ठीक माना जाता है. इसलिए सिर्फ दिशा देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. किचन की बाकी चीजों की प्लेसमेंट भी महत्वपूर्ण होती है.

यह भी पढ़ें: घर में इन जगहों पर रखें पौधे, बनी रहेगी पॉजिटिविटी

The post रसोई का दरवाजा कहीं गलत दिशा में तो नहीं? वास्तु में ये दिशा मानी जाती है शुभ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment