लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi School:दिल्ली के 34 सरकारी स्कूल होंगे ध्वस्त, 900 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 27 नए विद्यालय – Delhi To Demolish 34 Government Schools, 27 New Campuses To Be Built At ₹900 Crore Cost

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Delhi School: एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार सुरक्षा और बुनियादी ढांचे संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए अपने 34 स्कूलों को ध्वस्त करने जा रही है, जबकि शहर भर में 27 नए स्कूल भवनों का निर्माण करेगी।

अधिकारी ने बताया कि लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से खाली भूखंडों पर बन रही नई स्कूल इमारतों का निर्माण 18 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है, और तेजी से निष्पादन और निगरानी के लिए स्थलों को पांच भौगोलिक समूहों में विभाजित किया गया है।

जिन 34 स्कूलों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें से 16 पर काम चल रहा है, जबकि नौ मामलों को मंजूरी मिल चुकी है। अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ स्कूलों में जलभराव की समस्या है, जबकि अन्य में सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं या वे ऐसी जगहों पर स्थित हैं जिन्हें छात्रों के लिए अनुपयुक्त माना जाता है।

सभी सरकारी स्कूलों की डिजिटल प्रोफाइलिंग के बाद लिया गया फैसला

अधिकारी ने बताया कि यह कदम शहर के सभी 1,090 सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जरूरतों का पता लगाने के लिए की गई डिजिटल प्रोफाइलिंग के बाद उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी 1,090 स्कूलों की प्रोफाइलिंग पूरी हो चुकी है और शिक्षा विभाग अब डेटा का आकलन कर रहा है ताकि हर स्कूल में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों का पता लगाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि कई स्कूलों में बिजली सप्लाई, जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर और पानी से जुड़ी समस्याएं हैं।

इस प्रक्रिया में क्लासरूम और बिल्डिंग के स्तर पर स्कूल की संपत्तियों का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन शामिल है, जिसमें सफाई, पीने के पानी की सुविधा, सुरक्षा इंतजाम, फर्नीचर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, किचन और लैब शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुपरनोवा सुसाइड की इनसाइड स्टोरी:43वीं मंजिल से गिरने से पहले इसे पता था वो मर जाएगा, वजन बना जान का दुश्मन – Supernova Suicide Case Inside Story Father Knew He Die Sambhav Weight Proved Fatal

खबरों के खिलाड़ी:एसआईआर, ईसी की कार्यशैली पर बवाल; विशेषज्ञों ने बताया- क्यों उठ रहे विपक्षी एकजुटता पर सवाल – Khabaron Ke Khiladi Election Commission Cec Gyanesh Kumar Sir Controversy Opposition Allegation Expert Analyse

यूपी:आठ अक्तूबर को अखिलेश जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर जाने या न जाने पर छिड़े सियासी कयास; ये है कार्यक्रम – Up: Akhilesh To Visit Ayodhya On August 8th, Sparking Political Speculation Over Whether To Visit Ram Temple;

चिन्मय दास की रिहाई के लिए प्रदर्शन:कोलकाता में पुलिस से भिड़े साधु-संत, वैरिकेड भी तोड़े; बवाल क्यों? – Bangladesh Chinmoy Krishna Das Release Protest Kolkata Ncpi

बदरीनाथ:धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान – Badrinath Dham Huge Rush Of Devotees During Second Phase Of Yatra Elderly Pilgrims Face Long Queues

धारापुरम उपचुनाव:स्टालिन के बयान पर बवाल, चुनाव आयोग पहुंची टीवीके; सीएम विजय का पलटवार, पढ़ें पूरा विवाद – Dharapuram By-election Political Uproar Over Ex Cm Stalin Statement Tvk Approaches Election Commission

Leave a Comment