Kagiso Rabada Record: गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में इतिहास रचते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. सीजन का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी बेंगलुरु को शुरुआत झटका रबाडा ने ओपनर वेंकटेश अय्यर के रूप में दिया.
इस विकेट के साथ रबाडा सीजन के शुरुआती 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. मौजूदा सीजन में रबाडा ने 18 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने मोहम्मद शमी को पछाड़ दिया. शमी 17 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 2023 के सीजन में यह कमाल किया था.
IPL के एक एडीशन के पहले छह ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट
18 विकेट- कगिसो रबाडा (2026)*
17 विकेट- मोहम्मद शमी (2023)
16 विकेट- मिशेल जॉनसन (2013).
रबाडा सिर पर ऑरेंज कैप
इस विकेट के साथ रबाडा ने ऑरेंज कैप भी अपने सिर पर सजा लिया है. फिलहाल उनके नाम 25 विकेट हो गए हैं. लिस्ट में भवुनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. भुवी दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे. लिहाजा वह दूसरी पारी में एक बार फिर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं.
क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में
क्वालीफायर-1 में जीत हासिल करने वाली टीम को डायरेक्ट फाइनल में जगह मिल जाएगी. वहीं हारने वाली टीम के पास भी फाइनल में पहुंचने का मौका होगा. हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी. दूसरे क्वालीफायर में वही टीम पहुंचेगी, जो एलिमिनेटर में जीत हासिल करेगी.
कल यानी 27 मई (बुधवार) को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी. वहीं हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा यानी हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी 2 टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं. पिछले सीजन आरसीबी ने खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर

