लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत की आग, पाक सेना ने बरसाई गोलियां, 26 की मौत और 190 घायल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक बार फिर बगावत की आग भड़क उठी है. अवामी एक्शन कमेटी के बैनर तले पूरे पीओके में रविवार (7 जून) को बंद और प्रदर्शन की घोषणा की गई थी. सोमवार (8 जून) को लंदन में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर पीओके के रहने वाले अप्रवासी पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए. इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना वापस जाओ के नारे भी लगाए गए. वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर पीओके के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स के आम लोगों पर गोलीबारी की और पैलेट गन चलाई.

रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स के दमन में पीओके के कुल 26 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 190 से ज़्यादा लोग घायल हैं, जिसमें से कई लोगों के शरीर पर पैलेट गन के छर्रों के निशान हैं. साथ ही पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में कर्फ्यू लगा हुआ है और पूरा मुजफ्फराबाद इस समय बंद है. आधिकारिक आकड़ों के इतर पीओके के लोग वीडियो बयान जारी करके आरोप लगा रहे हैं की पाकिस्तानी सेना के रावलकोट में दमन में 100 से 150 लोगो की जाने गई हैं.

4 पुलिसकर्मियों की भी मौत

रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के जवाब में आम लोगों ने भी बचाव के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके की पुलिस पर टिम्बर के डंडों से हमला किया, जिसमें 4 पुलिसकर्मियों की भी मौत हो चुकी है. इसी तरह रावलकोट के लोगो ने पाकिस्तानी फ़ौज को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की याद दिलाते हुए 3 पाकिस्तानी रेंजर्स को अपने क़ब्ज़े में लेकर उनके कपड़ो को चौक पर टांग दिया ताकि पाकिस्तानी फ़ौज को याद रहे कि जब भी उसके जुल्म का स्तर बढ़ता है तब जानता भारतीय सेना की मदद से किस तरह से पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मज़बूर कर देती है.

पीओके में इंटरनेट बंद 

बीते शुक्रवार से पूरे पीओके में इंटरनेट बंद है और अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पाकिस्तानी सेना और आम लोगो के बीच टकराव जारी है, साथ ही आज रावलकोट में आम लोगो में पाकिस्तानी फ़ौज को “आतंकी “ तक करार दिया और चेतावनी दी की कल प्रदर्शन शुरू होने के बाद अगर पाकिस्तानी फ़ौज फिर से आम लोगो पर फायरिंग करती है तो पीओके की जानता इस बार आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में आधी रात को पुलिस का बड़ा एक्शन, पब के अंदर चल रहा था ये गंदा खेल, हिरासत में 9 लोग

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Iran-Israel War: ‘दबाव में नहीं झुकेगा ईरान’, इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले के बाद प्रेसिडेंट पेज़ेशकियन की वॉर्निंग

दुबई में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, कई भारतीय मजदूरों समेत 7 की मौत

चुनाव जीतने के लिए जंग लड़ रहे नेतन्याहू! ट्रंप की फटकार के बाद भी इजरायली PM क्यों किया बेरूत पर अटैक?

इंटरनेट बंद, गिरफ्तारियां चालू… PoK में भयंकर बवाल, ब्रिटिश सांसदों ने आईना दिखाया तो बौखलाया पाकिस्तान

‘ईरान के खिलाफ हमें आत्मरक्षा का अधिकार, भले ही ट्रंप…’, US प्रेसिडेंट की धमकी का नेतन्याहू का जवाब

ईरान पर यूरोप के प्रतिबंधों का आगाज! होर्मुज में नेविगेशन की आजादी पर खतरे को लेकर की कार्रवाई

Leave a Comment