लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:फिरोज गांधी की कब्रगाह पर अब चढ़ेंगे सियासत के फूल, कांग्रेस की अनदेखी को टटोलती रही भाजपा; अब सक्रिय – Flowers Of Politics Will Now Be Laid At Feroze Gandhi’s Grave.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रिश्तों के फूल के लिए तरस रही फिरोज जहांगीर गांधी की कब्रगाह पर अब सियासत के फूल चढ़ेंगे। वर्षों से जहां नेहरू खानदान का कोई नहीं पहुंचा, वहां भाजपा ने दस्तक दे दी। पिछले महीने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मम्फोर्डगंज स्थित उनकी कब्रगाह पर सिर नवाया। अब यह मुद्दा भाजपा के एजेंडे में है। सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कब्रगाह की सफाई का जिम्मा सौंपा है। परिसर का प्रबंधन पारसी समुदाय के हाथ में है। 

केयरटेकर अनिल ने बताया कि सोनिया गांधी और बाद में राहुल आए थे, लेकिन इसको जमाना बीत गया। आठ सितंबर को फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर कोई फूल चढ़ाने वाला नहीं होता। पिछले महीने भाजपा नेता प्रकाश पाल आए थे, जिन्होंने कब्र पर माल्यार्पण किया। प्रकाश पाल का कहना है कि कांग्रेस जिसे भूल गई, उसे भाजपा सम्मान देगी। 

भाजपा की बहुत पहले से फिरोज पर निगाह है। कुंभ के दौरान भी एक मंत्री कब्रगाह पर फूल चढ़ाने पहुंचे थे। एक डिप्टी सीएम ने बयान भी दिया था। इधर, राहुल गांधी के प्रयागराज में संवाद कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी कांग्रेस की अनदेखी को मुद्दा भी बना सकती है।

फिरोज मरे नहीं हैं…

ही इज नॉट डेड…फिरोज गांधी की कब्र पर लिखी यह इबारत टूटे-फूटे अक्षरों में आज भी पढ़ी जा सकती है। कब्र का घेरा जीर्णशीर्ण हो चुका है। सामने लगे बिजली के खंभे ने रोशनी देना बंद कर दिया है। परिसर में झाड़ियां विस्तार ले रही हैं। फिलहाल, यह भी एक सच्चाई है कि सिमटती कौम को भी अपनी विरासत की चिंता नहीं है। हालांकि, दो दिन पहले पारसी समुदाय के एक सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने बदहाली पर प्रबंधन से बात की।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या मस्क को लगा झटका?:spacex को पहली तिमाही में 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा, एआई और स्टारलिंक पर बढ़ा दांव – Spacex-first-quarter-results-revenue-jumps-starlink-ai-investment-elon-musk

Aaj Ka Rashifal :इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता – Today Prediction Horoscope Of 5 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

ऑपरेशन त्रिशूल:सरकार ने भगोड़ों पर कसा शिकंजा, सात साल में 274 अपराधी भारत लाए; हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त – Operation Trishul: India Brings Back 274 Fugitives From 36 Countries In Seven Years

Prayagraj:यूपी सरकार को हाईकोर्ट का आदेश- छुट्टा पशुओं और कुत्तों से खतरे वाले स्थान बताएं, दो सप्ताह का वक्त – High Court’s Order To Up Government: Identify Locations Posing A Threat From Stray Animals And Dogs

आज के दिन:बांग्लादेश की पूर्व पीएम करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, ई20 विवाद से जुड़ी गडकरी की याचिका पर सुनवाई – 05 August 2026 Major Event.

Noida International Airport:यात्री ने 799 रुपये में खरीदे 400 ग्राम लड्डू, निकली फफूंदी; शिकायत पर जांच शुरू – Noida International Airport: Passenger Bought 400g Of Laddoos For ₹799; Found Mold.

Leave a Comment