लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ayodhya:राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर, कारसेवक पुरम में शिफ्ट हुए – Ayodhya: Ram Mandir Trust Administrator Gopal Rao Has Left The Temple Complex And Shifted To Karsevak Puram.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े घटनाक्रम के बीच एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही कारसेवक पुरम में शिफ्ट हो गए थे।

सूत्रों का कहना है कि गोपाल राव को ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से पहले ही हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनका कार पास भी सरेंडर करा दिया गया है, जिसके बाद मंदिर परिसर में उनकी प्रशासनिक गतिविधियां भी समाप्त हो गई हैं।

ये भी पढ़ें – चंपत राय से गोविंद देव की भेंट: दो घंटे बंद कमरे में चली बातचीत, मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने



ये भी पढ़ें – अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे एक्टर अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बयान

बताया जा रहा है कि ट्रस्ट में हाल में हुए प्रशासनिक बदलावों के क्रम में यह कार्रवाई हुई है। चढ़ावा प्रकरण और उसके बाद ट्रस्ट में हुए फेरबदल के बीच गोपाल राव का मंदिर परिसर छोड़ना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए गोपाल राव के स्थानांतरण और उनके अधिकारों में हुए बदलाव के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

गोविंद देवगिरी से मिलने पहुंचे संत, गोपाल राव भी पहुंचे 

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने के लिए रामनगरी के संतों का प्रतिनिधि मंडल वैदेही भवन पहुंचा हुआ है।  संत बंद कमरे में उनके साथ वार्ता कर रहे हैं। इसी बीच गोपाल राव भी यहां पहुंचे हैं और गोविंद देवगिरी के साथ वार्ता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोषाध्यक्ष रामनगरी के संतों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र यतींद्र मोहन मिश्रा भी यहां मौजूद हैं। उन्हें एक रिक्त पद पर नए सदस्य के रूप में राष्ट्र में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:संपत्ति विवाद में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, सीने और पेट में चाकू घोंपकर हत्या – Murder In Delhi Over Property Dispute

हिंदी दिवस:मोबाइल स्क्रीन पर नई पहचान बना रही है राजभाषा, तकनीक के साथ बदला अंदाज; जानकारों ने कहा विस्तार – Hindi Diwas: The Official Language Is Carving Out A New Identity On Mobile Screens

आज का राशिफल:मेष-कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं सितारे – Today Prediction Horoscope Of 14 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

साप्ताहिक टैरो राशिफल:कन्या और कुंभ की जिंदगी में आएगा नया मोड़, टैरो कार्ड्स ने दिए संकेत – Weekly Tarot Horoscope Tarot Card Rashifal 14-20 Sep Predictions For Aries To Pisces All Zodiac Signs

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा:विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने – Indian Archer Dhiraj Bommadevara Historical Gold Win World Cup Final Recurve Event First Indian Male Winner

वजन घटाने की दवाओं से गंजेपन का खतरा:ओजेम्पिक-वेगोवी पर नया अध्ययन,  आनुवंशिक जोखिम में 7% इजाफा – Ozempic Wegovy Zepbound Hair Loss Risk Genetic Baldness

Leave a Comment