लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली:संपत्ति विवाद में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, सीने और पेट में चाकू घोंपकर हत्या – Murder In Delhi Over Property Dispute

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित सुंदर नगरी इलाके में शनिवार देर रात सगे ताऊ ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे की चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अली (28) के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दाखिल कर आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पहचान ताऊ नसीरुद्दीन (71) और इसके बेटे जावेद (26) के रूप में हुई है। दरअसल सुंदर नगरी मेन मार्केट में एक दुकान को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। अली के परिवार का आरोप है कि नसीरुद्दीन मकान और दुकान पर कब्जा करना चाहते है।

इसको लेकर दोनों परिवारों में पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। दुकान के मामले में पिछले आठ माह से कोर्ट में मामला विचाराधीन भी है। अक्सर इसको लेकर दोनों परिवारों में तू-तू-मैं-मैं भी होती रहती है। परिवार ने आरोप लगाया कि वारदात में नसीरुद्दीन के अलावा उसका दूसरा बेटा व कई अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जावेद ने उसके पेट और सीने में पांच से छह चाकू मारे। बाद में वह फरार हो गए। छोटा भाई तालिक अली को अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। नसीरुद्दीन के घर से कई चाकू, तलवार और दूसरे हथियार भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं:”बप्पा आए हैं खुशियां लेकर!” गणेश चतुर्थी पर भेजें ये खास संदेश और शुभकामनाएं – Happy Ganesh Chaturthi Wishes, Messages And Greetings, Bappa Blessings On Ganpati Puja

दाल में काला:एक पर हथौड़ा-दूसरे पर खामोशी, एमसीडी की तोड़फोड़ पर उठ रहे सवाल; लोगों ने लगाए भेदभाव के आरोप – Questions Raised Over Mcd Demolition Drive

हिंदी दिवस:मोबाइल स्क्रीन पर नई पहचान बना रही है राजभाषा, तकनीक के साथ बदला अंदाज; जानकारों ने कहा विस्तार – Hindi Diwas: The Official Language Is Carving Out A New Identity On Mobile Screens

आज का राशिफल:मेष-कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं सितारे – Today Prediction Horoscope Of 14 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

साप्ताहिक टैरो राशिफल:कन्या और कुंभ की जिंदगी में आएगा नया मोड़, टैरो कार्ड्स ने दिए संकेत – Weekly Tarot Horoscope Tarot Card Rashifal 14-20 Sep Predictions For Aries To Pisces All Zodiac Signs

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा:विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने – Indian Archer Dhiraj Bommadevara Historical Gold Win World Cup Final Recurve Event First Indian Male Winner

Leave a Comment