लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला; लोकसभा अधिकारी ने लगाई फांसी; यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर तनाव – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 August 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज बुधवार, 05 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। लाल सागर में भारतीय कार्गो पोत पर हुए हमले के बाद जहाज डूब गया, हालांकि उसमें सवार सभी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। घटना के बाद भारत सरकार ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए मक्का, दुबई, गुलाम कश्मीर और ब्रिटेन से फंडिंग के आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद विदेश में मौजूद आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा फिर बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है और बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन जारी रहेगा। कर्नाटक में सियासी तनातनी के बीच मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी से इस्तीफे की मांग की, जिस पर होरट्टी ने भी जवाब दिया। तमिलनाडु में तृषा पर टिप्पणी मामले में रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्हें डराया नहीं जा सकता। वहीं, एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में ही अपना एआई डाटा रखने की योजना बनाई है, जिससे देश में साझेदारी और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 August 2026 Updates on amar ujala

लाल सागर में जहाज पर हुआ हमला (फाइल फोटो)
– फोटो : Amar Ujala Graphics


लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: 13 भारतीय नाविक सुरक्षित; सरकार ने क्या दिए निर्देश?

लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक पोत एमएसवी फैजे नूरे ओलिया पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि चालक दल के सभी 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 August 2026 Updates on amar ujala

सांकेतिक चित्र
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


घाटी में आतंक के लिए मक्का से फंडिंग, आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी कश्मीर (सीआईके) ने विदेशी टेरर फंडिंग का बड़ा भंडाफोड़ किया है। दुबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर और यूनाइटेड किंगडम में मौजूद आरोपी मोहम्मद इकबाल नैमा उर्फ अनीस, मुख्तार अहमद बाबा और शमीमा शॉल टेरर फंडिंग की अहम कड़ी के रूप में सामने आई हैं। तीनों आरोपियों पर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों, अलगववादियों और आतंकियों के मददगार यानी ओजीडब्ल्यू की फंडिंग के लिए मक्का में 13,600 सऊदी रियाल जमा करने का आरोप है। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार यह रकम 10 लाख रियाल तक भी पहुंच सकती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.53 करोड़ रुपये होगी। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 August 2026 Updates on amar ujala

लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


कर्ज में डूबे लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या

भारी कर्ज में दबे लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने आत्महत्या कर ली। अधिकारी का शव रविवार को उनके घर में फंदे से लटका मिला। उनकी पत्नी घटना के वक्त घर पर नहीं थीं। लौटने के बाद उनकी सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घर से 10 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी और लगभग 70 लाख रुपये के कर्ज का उल्लेख है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 August 2026 Updates on amar ujala

अल-अक्सा मस्जिद के आधार पर टकराव की आशंका
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर तनाव बढ़ा: इस्राइल पर क्या आरोप?

यरूशलम के सबसे पवित्र मुस्लिम धार्मिक स्थल अल-अक्सा मस्जिद परिसर पर इस्राइल के कब्जे के बढ़ते खतरे को लेकर पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। जॉर्डन ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए आगाह किया है कि अगर ऐतिहासिक धार्मिक व्यवस्था से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो यह मामला पूरे क्षेत्र में एक भयानक धार्मिक युद्ध का रूप ले सकता है। इस संकट पर चर्चा करने के लिए जॉर्डन ने अरब और इस्लामिक जगत के देशों के विदेश मंत्रियों की बुधवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के पार; जानें पूरा हाल – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

राजस्थान:आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत! तरंग शक्ति में उतरेगा अमेरिकी F-35, सात देशों के विमान भरेंगे उड़ान – Tarang Shakti 2026 Jodhpur F35 Us Stealth Fighter Seven Countries Indian Air Force Exercise

मर्डर या हादसा?:पांच मिनट तड़पता रहा धड़, 15 फीट दूर खाई में मिला सिर, शरीर पर नहीं थी चोट, कानपुर हत्याकांड – Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder Torso Writhed In Agony For Five Minutes Head Found In A Ditch 15 Feet Away

मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव:यूडीपी के आठ विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल? – Bjp Meghalaya 8 Udp Mla Join Party How Much Stronger Is In Assembly Now

आईआईटी बॉम्बे खुदकुशी मामला:एबीवीपी ने की गहन जांच की मांग, कहा- सच्चाई सामने आए, फिर दोषियों पर हो कार्रवाई – Iit Bombay Suicide Case: Abvp Demands Investigation, Says Truth Come Out Action Should Against The Guilty.

‘टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे’:राहुल का आरोप- बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग देशद्रोह कर रहे, न्याय जरूर होगा – Rahul Gandhi Says Bjp Rss And Election Commission Are Committing Treason, Claims Justice Will Be Done

Leave a Comment