
Vitamin C Serum: आजकल हर कोई एक साफ, ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाने की चाहत रखता है. हम ऐसा इसलिए भी चाहते हैं क्योंकि जब हमारी स्किन फ्लॉलेस होती है तो हम खुद में भी ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करने लगते हैं. अपनी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए अक्सर हम अलग-अलग तरह के क्रीम्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इन्हीं में से एक बहुत ही पॉपुलर प्रोडक्ट है विटामिन-सी सीरम. यह हमारे चेहरे में मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करने में तो मदद करता ही है, बल्कि साथ ही यह हमारी स्किन टोन को सुधारने और ग्लोइंग स्किन पाने में भी फायदेमंद साबित होता है.
अगर आप भी अपने चेहरे पर विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस सीरम का इस्तेमाल चेहरे पर करते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. अगर आप इन गलतियों को समय रहते सुधारते नहीं हैं तो आपकी स्किन क्वालिटी सुधरने की जगह बिगड़ भी सकती है. बता दें कि विटामिन-सी सीरम को गलत तरीके से चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे पर रेडनेस, इचिंग, रैशेस और पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप इस सीरम का पूरा फायदा उठा सकें.
पैच टेस्ट करना कभी न भूलें
जब भी आप दुकान से कोई नया सीरम खरीदकर लाएं, तो उसे कभी भी डायरेक्टली अपने चेहरे पर लगाने की गलती न करें. इसे चेहरे पर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें. अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि यह पैच टेस्ट होता क्या है? इसका बहुत ही आसान और सिंपल सा जवाब है कि इस नए सीरम की 2 से 3 बूंदें अपनी गर्दन पर, कान के पीछे या फिर कोहनी के अंदरूनी हिस्से पर लगाएं और 24 घंटे इंतजार करें. अगर अगले 24 घंटे के दौरान इस जगह पर आपको कोई भी जलन, खुजली, रेडनेस या फिर दाने नहीं होते हैं, तभी जाकर इस सीरम को अपने चेहरे पर लगाएं. किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको यह समझना होगा कि हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए पैच टेस्ट करने से आप किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से खुद को बचाकर रख सकते हैं.
कम पावर वाले सीरम से शुरुआत करें
जब आप दुकान जाते हैं तो वहां पर आपको अलग-अलग पावर वाले विटामिन-सी सीरम देखने को मिल जाते हैं, जैसे कि 5%, 10%, 15% या 20%. अगर आप जिंदगी में पहली बार विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो कभी भी 15% या 20% जैसे बहुत ही ज्यादा पावरफुल सीरम से शुरुआत करने की गलती न करें. अगर आप ज्यादा पावरफुल सीरम का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर लेंगे तो इससे आपकी स्किन में जलन या फिर रैशेज हो सकते हैं. नए लोगों के लिए 10% पावर वाला सीरम सबसे सुरक्षित और बेस्ट होता है. जब कुछ महीनों में आपकी स्किन को इसकी आदत हो जाए, तब आप धीरे-धीरे ज्यादा पावर वाला सीरम चुन सकते हैं.
सीरम के बाद सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है
आपको शायद यह मालूम न हो लेकिन विटामिन-सी सीरम आपकी स्किन को सूरज की किरणों और धूल-मिट्टी से बचाने में भी मदद करता है. लेकिन जब आप इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपकी स्किन थोड़ी सी नाजुक हो जाती है. अगर आप सुबह के समय अपने चेहरे पर विटामिन-सी सीरम लगा रहे हैं, तो इसके ऊपर हमेशा एक अच्छे मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. अगर आप सीरम लगाने के बाद बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में बाहर निकल जाएंगे, तो आपकी स्किन पर टैनिंग या सनबर्न जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है.
दूसरे स्ट्रांग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के साथ मिक्स न करें
स्किनकेयर का बहुत ही सिंपल सा रूल है कि हर प्रोडक्ट को कभी भी एक साथ मिक्स करके नहीं लगाया जाता. विटामिन-सी सीरम को कभी भी रेटिनॉल, AHA, BHA जैसे सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड जैसी चीजों के साथ मिक्स करके एक ही समय पर न लगाएं. इन सभी स्ट्रांग प्रोडक्ट्स को अगर आप एक साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन छिल भी सकती है और साथ ही आपकी स्किन में ड्राइनेस और तेज जलन जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. सही तरीका यह है कि आप विटामिन-सी सीरम को सुबह के रूटीन में लगाएं और बाकी दूसरे प्रोडक्ट्स को रात में सोते समय इस्तेमाल करें.
सीरम का रंग बदल जाए तो इस्तेमाल न करें
विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले आपको उसके बारे में कुछ चीजें जान लेनी चाहिए. बता दें यह बहुत ही नाजुक होता है और हवा, तेज रोशनी और गर्मी के कॉन्टैक्ट में आते ही बहुत ही जल्दी खराब भी होने लग जाता है. अगर आप कोई विटामिन-सी सीरम खरीदने जा रहे हैं तो हमेशा एक ऐसा सीरम खरीदें जो काले या फिर गहरे रंग की कांच की बोतल में पैक होकर आता हो. इसे डायरेक्ट धूप से दूर किसी ठंडी और सूखी हुई जगह पर रखें. इसे भूलकर भी बाथरूम में न रखें क्योंकि इस जगह पर मॉइस्चर बहुत ज्यादा होता है. जब आप चेहरे पर सीरम लगाने जाएं तो उसका रंग चेक कर लें. अगर आपके सीरम का रंग पानी जैसा या हल्का पीला है तो वह बिल्कुल सही है. लेकिन अगर उसका रंग बदलकर डार्क ऑरेंज या ब्राउन हो गया है, तो समझ जाएं कि सीरम खराब हो चुका है. ऐसे खराब हो चुके सीरम को चेहरे पर तुरंत लगाना बंद कर दें, वरना यह स्किन को नुकसान पहुंचाएगा.
The post चेहरे पर विटामिन-सी सीरम लगाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना फायदा मिलने की जगह हो सकता है नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.


