लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अपने दोस्त नरेंद्र के साथ…’ इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के साथ जारी तनाव और दुनिया भर में बदलते राजनीतिक हालातों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि इजराइल, भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है.

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें इजराइल के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया. इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त में भारत से मिले समर्थन और सहयोग की भी सराहना की.

पीएम मोदी की तारीफ की

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ‘हमें और भी अलाइंस बनाने की जरूरत है इसीलिए मैं भारत के साथ और अपने दोस्त नरेंद्र के साथ-जो हमारे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं. अपने रिश्तों को मजबूत करने पर बहुत ध्यान दे रहा हूं. कहा जाता है कि इजराइल अलग-थलग पड़ गया है लेकिन भारत में इजराइल को और मुझे व्यक्तिगत रूप से जो समर्थन मिलता है, वो सचमुच अविश्वसनीय है.’

साल 2018 में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत का एक अहम दौरा किया था. उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 9 बड़े समझौतों पर दस्तखत (Sign) हुए थे. उस समय दोनों नेताओं ने इस रिश्ते को एक विशेष साझेदारी का नाम दिया था. जिसने दोनों देशों के बीच व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को एक नए स्तर पर पहुंचाने में मदद की.

साल 2026 में दोनों देशों के संबंध और भी ज्यादा मजबूत हुए हैं. इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया था. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचा दिया है.

यह भी पढ़ें: विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- ‘US ने हिमाकत की तो…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment