
- विशेषज्ञों के अनुसार, दाम अभी और बढ़ सकते हैं।
Petrol-Diesel Price Today: बुधवार यानी आज 20 मई को पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादातर स्थिरता देखने को मिली है. यह एक दिन बाद हुआ, जब सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में फिर बढ़ोतरी की थी. इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया. लगातार बढ़ रही वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के बीच एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 से बढ़कर 98.64 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 90.67 से बढ़कर 91.58 प्रति लीटर पहुंच गया. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जारी नए रेट्ल के अनुमान, अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा बहुत फर्क स्थानीय VAT और ट्रांसपोर्ट खर्च की वजह से देखा गया.
रॉकेट की रफ्तार पकड़ रहा सोना तो चांदी ने दी राहत की सांस, जानें आज का सोने- चांदी का भाव
आज पेट्रोल के दाम
शहर पेट्रोल कीमत
- नई दिल्ली ₹98.64
- कोलकाता ₹109.70
- मुंबई ₹107.59
- चेन्नई ₹104.51
- गुरुग्राम ₹99.51
- नोएडा ₹98.49
- बेंगलुरु ₹107.16
- भुवनेश्वर ₹105.25
- चंडीगढ़ ₹98.12
- हैदराबाद ₹111.84
- जयपुर ₹108.55
- लखनऊ ₹98.39
- पटना ₹110.09
- तिरुवनंतपुरम ₹111.70
आज डीज़ल के दाम
शहर डीज़ल कीमत
- नई दिल्ली ₹91.58
- कोलकाता ₹96.07
- मुंबई ₹94.08
- चेन्नई ₹96.13
- गुरुग्राम ₹92.01
- नोएडा ₹98.91
- बेंगलुरु ₹95.04
- भुवनेश्वर ₹96.83
- चंडीगढ़ ₹86.09
- हैदराबाद ₹99.95
- जयपुर ₹93.81
- लखनऊ ₹91.72
- पटना ₹96.11
- तिरुवनंतपुरम ₹100.59
पिछले हफ्ते भी बढ़े थे दाम
अभी इससे पहले भी शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. चार साल से ज्यादा समय में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है. उस बढ़ोतरी से पहले दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 प्रति लीटर बिक रहा था. इस बढ़ोतरी का अब सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.
भोपाल से पटना, जयपुर से मोहाली तक, महंगे पेट्रोल-डीजल से उड़े जनता के होश, पंपों पर पुलिस तैनात
कच्चे तेल की कीमतों का असर
बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए ईंधन के दाम बढ़ा रही हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी की बढ़ोतरी नुकसान की पूरी भरपाई के लिए काफी नहीं है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. हाल ही में ब्रेंट कूड की कीमतों 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई थी. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई रोकने के बाद कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई.
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
एक्सपर्टे्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दीम में बढ़ोतरी हो सकती है.

